फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिलासपुर के भविष्य में आज पहली बार होगी सतलुज आरती

बिलासपुर के भविष्य में आज पहली बार होगी सतलुज आरती

Fri, 15 Feb 2019 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर के भविष्य में आज पहली बार होगी सतलुज आरती

विज्ञापन
बिलासपुर के भविष्य में आज पहली बार होगी सतलुज आरती
पौराणिक मंदिर रंगनाथ के समीप सायं काल में आरती की रस्म निभाई जाएगी
सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब और कहलूर सेवा विकास संस्थान करेगा आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर के भविष्य में पहली बार शनिवार को सतलुज आरती की जाएगी। यह आयोजन शाम 4 बजे से आरंभ हो जाएगा जिसमें जिला प्रशासन सहित अन्य कई संस्थाएं भाग लेने के लिए विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। यह शुरूआत सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब व कहलूर सेवा विकास संस्थान ने की है।
इस आयोजन में 4 बजे मुख्यातिथि का आगमन किया जाएगा। उसके बार सवा चार बजे गणेश पूजन, 04:25 पर स्वास्तिक वाचन, 04:35 पर कलश पूजन, 04:45 पर हवन और ठीक पांच बजे सतलुत आरती शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

रेनबो स्टार क्लब के प्रधान ईशान अख्तर व कहलूर सेवा विकास संस्थान के प्रधान सन्नी कुमार ने बताया कि मंडी व कुल्लू जिला की तर्ज पर बिलासपुर जिला में यह पहल शुरू करने की कवायद आरंभ की गई है क्योंकि बिलासपुर की गोबिंदसागर झील का नाम गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर रखा गया था। इसी के चलते उन्होंने यहां की झील का पूजन करना शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सदियों पहले भी राजाओं के समय बिलासपुर में सतलुज आरती होती रही थी, लेकिन समय बदलने के साथ ही यह रस्म पूरी तरह से लुप्त हो गई लेकिन अब एक बार फिर से यह आरती नाले के नौण के समीप रंगनाथ मंदिरों के सामने आयोजित की जाएगी।
-----------------------
शुभम राही...
----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed