{"_id":"5c6306dcbdec22129c2da6b2","slug":"191549993692-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बोर्ड अनैतिक तरीके से ले रहा मीटर रैंट, सर्विस चार्ज: आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बोर्ड अनैतिक तरीके से ले रहा मीटर रैंट, सर्विस चार्ज: आप
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। आम आदमी पार्टी बिलासपुर इकाई ने जनजागरण अभियान के तहत हरलोग, तल्याणा, भलस्वाएं व कुठेड़ा पंचायतों में बढ़े हुए बिजली बिल और अनैतिक तरीके से लिए जा रहे मीटर किराया, सेवा शुल्क और कई महीनों का इकट्ठा बिल पर आम जनता को जागृत किया गया।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष पुर्नेंद्र मोहन कश्यप ने बताया कि लोगों से सीधा संवाद करने पर पाया गया कि जनता महीना दर महीना बिल चाहती है ताकि उन्हें उपयोग और दरों का भी पता चल सके। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से गलत तरीके से लिए जा रहे मीटर किराया व सेवा शुल्क तुरंत प्रभाव से बंद होने चाहिए।
आम आदमी पार्टी का यह अभियान ग्राम पंचायत कुठेड़ा में संपन्न हुआ। इस दौरान कुठेड़ा बाजार में समस्याओं की भरमार है। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि जब से यह पंचायत बिलासपुर विधानसभा के साथ जुड़ी हुई है तब से भाजपा और कांग्रेस के विधायकों को यहां की जनता ने बारी-बारी जितवाया है। स्थानीय जनता ने इस बाजार में आम जनता की भारी आवाजाही को देखते हुए केवल एकमात्र मांग सार्वजनिक शौचालय की थी। इस मांग को दोनों पार्टियों के समक्ष रखा, लेकिन आज दिन तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी कुठेड़ा मंडल इकाई स्थानीय विधायक व प्रशासन से मांग करती है कि कुठेड़ा में जल्द से जल्द सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जाए ताकि लोगों को सुविधा हो सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि लोकसभा चुनावों से पूर्व इस मांग को पूरा न किया गया तो आम आदमी पार्टी जनहित में एक बड़ा आंदोलन करेगी जिसकी सारी जिम्मेवारी सरकार व प्रशासन की होगी। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री नंद लाल चंदेल, जिलाध्यक्ष पुर्नेंद्र मोहन कश्यप, कुठेड़ा से आप नेता प्रवीण शर्मा, पवन कुमार, मनोज कुमार, रमेश कुमार, गोल्डी इत्यादि मौजूद रहे।