फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के लिए प्रतिनिधियों से बैठक संपन्न:एसडीएम

मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के लिए प्रतिनिधियों से बैठक संपन्न:एसडीएम

Fri, 13 Jul 2018 08:12 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के लिए प्रतिनिधियों से बैठक संपन्न:एसडीएम

विज्ञापन
मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के लिए प्रतिनिधियों से की चर्चा
बैठक में सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग : एसडीएम
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं(बिलासपुर)। जुलाई मतदान केंद्रों के युक्तिकरण-2018 के संदर्भ में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम घुमारवीं शशीपाल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में शशीपाल शर्मा ने बताया कि मतदान केंद्रों के युक्तिकरण-2018 के संदर्भ में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्र में स्थित मतदान केंद्रों में मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1150 तथा शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों के लिए 1350 तय की गई है। विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं में 19 ऐसे ग्रामीण मतदान केंद्र हैं जहां मतदाताओं की संख्या 1150 से अधिक है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र घुमारवीं के शहरी क्षेत्र में 1350 से अधिक मतदाताओं वाला कोई भी मतदान केंद्र नहीं है। बैठक में ऐसे सभी 19 मतदान केंद्रों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन सभी मतदान केंद्रों की जानकारी उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करवाई गई है। कुल 19 प्रस्तावित मतदान केंद्रों में से 8 मतदान केंद्र अलग स्थलों में हैं। जबकि 11 मतदान केंद्र विद्यमान मतदान केंद्रों के भवनों के स्थल पर ही स्थापित किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित जागीर सिंह मेहता मंडल अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, जोरावर सिंह महासचिव भारतीय जनता पार्टी, राम प्रकाश पटियाल राज्य कार्यकारिणी सदस्य भारतीय जनता पार्टी, रमेश चंद शर्मा निर्वाचन कानूनगो, पंकज कपूर कनिष्ठ सहायक उपमंडलीय निर्वाचन कार्यालय घुमारवीं उपस्थित रहे।
.--
.....नीटू सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed