फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   संसद न चलने देने पर कांग्रेस के खिलाफ धरना

संसद न चलने देने पर कांग्रेस के खिलाफ धरना

Thu, 12 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
संसद न चलने देने पर कांग्रेस के खिलाफ धरना
बिलासपुर।
विज्ञापन

संसद न चलने देने और जनता का धन बर्बाद करने के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराते हुए भाजपा ने वीरवार को शहीद स्मारक पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ नारेबाजी भी की। सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा विधायक और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर कांग्रेस पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। इस दौरान सांसद अनुराग ठाकुर ने अनशन भी किया। सांसद अनुराग ठाकुर ने भाजपा के विधायकों सहित बिलासपुर के शहीद स्मारक पर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने संसद न चलने देने के लिए कांग्रेस को दोषी मानते हुए धरना दिया। कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या कर रही है। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि 21 राज्यों में कांग्रेस बुरी तरह हार चुकी है। इससे कांग्रेस बौखला गई है और संसद को चलने नहीं दे रही है। इस मौके पर सदर विधायक सुभाष ठाकुर, घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग, झंडूता क्षेत्र के विधायक जेआर कटवाल, भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, जिला अध्यक्ष राकेश गौतम, जिला भाजपा उपाध्यक्ष ध्यान सिंह, जिला महासचिव भीम सिंह, जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा उषा ठाकुर, सदर मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह, सुभाष शर्मा, सुरेंद्र भारती, मंजीत कौर, भुवनेश्वरी लुंबा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed