{"_id":"5abd24684f1c1bc4618b4676","slug":"191522345064-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"43 पुरुष और 11 महिला कांस्टेबल पदों के जल्द होंगे साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
43 पुरुष और 11 महिला कांस्टेबल पदों के जल्द होंगे साक्षात्कार
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में पुलिस भर्ती के साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों की छंटनी का शुरू हो गया है। बिलासपुर पुलिस विभाग में 43 पुरुष, 11 महिला कांस्टेबल और छह चालकों की भर्ती होनी है। करीब सात हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 6600 युवाओं ने टेस्ट में भाग लिया था। लेकिन, विधानसभा चुनावों के कारण भर्ती पर रोक लग गई थी। अब भाजपा सरकार ने इन भर्तियों को करवाने के लिए साक्षात्कार लिए जाने की घोषणा कर दी है। बिलासपुर में 43 पुरुष, 11 महिला और छह चालकों की भर्तियां की जानी हैं। जबकि 2016 बैक लॉग ये भी दो पुरुष, तीन महिला और एक चालक पद की भर्ती की जानी है। इसके लिए विभाग ने कसरत शुरू कर दी है। करीब 200 से ज्यादा अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजे जाएंगे। एसपी कार्यालय में कर्मचारी छंटनी करने में लगे हैं। जल्द ही कॉल लैटर जारी कर दिए जाएंगे।
एएसपी भागमल का कहना है कि साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जैसे ही सरकार की ओर से आदेश आएंगे, कॉल लेटर भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
एएसपी भागमल का कहना है कि साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जैसे ही सरकार की ओर से आदेश आएंगे, कॉल लेटर भेज दिए जाएंगे।