फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   देश के विकास के लिए महिलाओं का जागरूक होना जरूरी : योगराज

देश के विकास के लिए महिलाओं का जागरूक होना जरूरी : योगराज

Mon, 11 Feb 2019 11:27 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
देश के विकास के लिए महिलाओं का जागरूक होना जरूरी : योगराज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। जवाहर नवोदय स्कूल में ‘अमर उजाला’ की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सदर थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने शिरकत की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शाहीद खान ने छात्राओं को जागरूक किया।
दोनों ने स्कूल शिक्षा ग्रहण कर रहीं जमा एक और दो की छात्राओं और महिला अध्यापकों को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य से संबंधित बातों को लेकर जागरूक किया। स्कूल प्रधानाचार्य एसके भट्ट ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं को समाज में विशेष स्थान मिलता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शाहीद खान ने छात्राओं को और उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं शिक्षित होंगी और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहेंगी तो वह अपने परिवार का ख्याल रख सकती हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर 50 प्रतिशत आबादी जागरूक नहीं होगी तो देश कभी भी विकसित नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सदर थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने कहा कि आज के समय में महिलाएं पुरुषों से काफी आगे हैं। हर क्षेत्र में आज महिलाओं का बोलबाला है। अगर समाज को आगे बढ़ना है तो महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी है। आज समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करना है। अकेले पुलिस व सरकार कुछ नहीं कर सकती। अगर समाज के सभी वर्ग साथ होंगे तो महिलाओं का उत्थान होगा व समाज आगे बढ़ेगा।
उन्होंने कार्यस्थलों, शिक्षण संस्थानों सहित अन्य जगहों पर महिलाओं व युवतियों के अधिकारों के लेकर भी जागरूक किया। चंदेल ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करवाने व उन्हें समाज में बेहतर दर्जा दिलवाने के लिए कई तरह के कानून बनाए गए हैं जिसका पता उन्हें होना चाहिए। वहीं उन्होंने सोशल साइट पर होने वाले महिलाओं से अभद्र व्यवहार को लेकर भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में साइबर क्र ाइम बढ़ गया है, ऐसे में महिलाओं व युवतियों को अपनी निजी डिटेल सोशल साइट पर अपलोड करने से बचना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने गुड़िया हेल्पलाइन 1515 व ईआरएसएस हेल्पलाइन 112 के बारे में भी जागरूक किया।
इनसेट...
महिलाओं के बगैर विकास अधूरा है : भट्ट
प्रधानाचार्य एसके भट्ट ने भी महिला सशक्तीकरण को लेकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि उनके स्कूल में आज के समय में 267 लड़कियां व 257 लड़के हैं, जोकि अपने आप में सुखद बात है। भट्ट ने कहा कि महिलाओं को स्वास्थ्य व शिक्षा को लेकर जागरूक होना जरूरी है, ताकि वह आगे बढ़ सके। कहाकि पहली बाहर किसी अखबार की ओर से इस तरह का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है,जोकि काबिलेतारीफ है।

इनसेट...
कार्यक्रम में 201 युवतियों ने भरा शपथ पत्र
‘अमर उजाला’ की ओर से आयोजित अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत 201 युवतियों ने शपथ पत्र भरा। कार्यक्रम में काफी संख्या में स्कूल के अन्य बच्चे भी शामिल हुए। सभी बच्चों ने बेहतर तरीके से कार्यक्रम को देखा व सुना। पूरा का पूरा मैदान भरा हुआ था। स्कूल स्टाफ के सदस्य भी मौजूद रहे, जबकि अन्य लोग भी इस मौके पर उपस्थित रहे।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed