{"_id":"5c51cbfdbdec224b7a55453e","slug":"181548864509-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो और मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो और मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जिले में स्वाइन फ्लू से लोग भयभीत हो गए हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के दो मरीजों में लक्षण पाए और सैंपल भरे। बीते दिन तीन मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए थे। दो दिन में अभी तक बिलासपुर अस्पताल में पांच मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए और टेस्ट के लिए सैंपल भरे गए हैं, जिन्हें शिमला भेज दिया गया है। पांच दिन के भीतर रिपोर्ट आने के बाद मरीजों की पुष्टि हो पाएगी।
अभी तक अस्पताल प्रशासन ने इन मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर लिया है और उनको आईसलयूशन वार्ड में रखा गया है जिससे अन्य कोई मरीज इसकी चपेट में न आ सके। गौर हो कि 2018 सत्र में स्वाइन फ्लू के मामले बिलासपुर में कम आए थे लेकिन इस सत्र के पहले माह से ही बिलासपुर में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है।
सबसे पहले बिलासपुर के ही एक नौनिहाल की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्वाइन फ्लू को लेकर विभाग ने शिमला से दवाइयों की खेप मंगवा ली है। सभी दवाइयां जिला के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचा दी हैं ताकि अगर किसी क्षेत्र में स्वाइन फ्लू के लक्षण किसी में पाए जाते हैं तो उसको तुरंत प्रभाव से टेमिफ्लू दवा दी जाएगी।
विज्ञापन
-------
इनसेट...
स्कूलों में टिफिन न करें शेयर
स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों में भी बच्चों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। विभाग ने स्कूलों के सभी बच्चों को अपने खाने के टिफिन को शेयर करने के लिए बिल्कुल मनाही किया गया है। उन्होंने क्षेत्र के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों से आग्रह किया है कि बच्चों के टिफिन पर पूरी तरह से नजर रखी जाए, अगर कोई बच्चा अपना टिफिन किसी अन्य बच्चे के साथ शेयर करता है तो उसको रोका जाए।
इनसेट...
सैंपल शिमला भेजे गए हैं
अस्पताल से पांच सैंपल भरे गए हैं। सैंपलों को शिमला भेजा गया है। पांच दिन के भीतर इसकी रिपोर्ट आ जाएगी। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में स्वाइन फ्लू की दवा भेज दी गई है।
डॉ. परविंद्र सिंह, एमओएच, बिलासपुर
---------------------
-------------------