{"_id":"5b6da8104f1c1b9e3e8b6591","slug":"181533913104-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत कर्मचारियों को मिले पूरी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत कर्मचारियों को मिले पूरी पेंशन
Updated Fri, 10 Aug 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिले पूरी पेंशन
बिरोजा तारपीन सेवानिवृत्त यूनियन ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिरोजा एवं तारपीन फैक्टरी सेवानिवृत्त वर्कर यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने सदर विधायक सुभाष ठाकुर से यूनियन के प्रधान कांशी राम की अध्यक्षता में मुलाकात की तथा उन्हें अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में यूनियन के प्रधान कांशी राम ने कहा है कि बिरोजा एवं तारपीन फैक्टरी में 40 वर्ष तक काम करने के बाद उन्हें पेंशन नहीं दी जा रही है जबकि अन्य कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद पूरी पेंशन दी जा रही है। वर्ष 2000 से पहले बिरोजा एवं तारपीन फैक्टरी से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पूरी पेंशन दी जा रही है जबकि वर्ष 2000 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पेंशन के रूप में मात्र 1500 रुपये दिए जा रहे हैं। महंगाई के इस दौर में इतने कम पैसे में गुजारा करना मुश्किल हो गया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश सरकार ने 4 अगस्त, 2017 को एक अधिसूचना जारी कर निगमों, बोर्डों व अन्य सरकारी उपक्रमों से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पूरी पेंशन देने की बात कही है और इस अधिसूचना के बाद वन विभाग से ऑप्शन देकर वन निगम में गए कर्मचारियों को तो पूरी पेंशन दे दी लेकिन उन्हें पेंशन नहीं दी गई।
विज्ञापन
यूनियन ने सदर विधायक से इस मामले को प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखकर उन्हें पेंशन दिलवाए जाने की गुहार लगाई है ताकि बिरोजा एवं तारपीन फैक्टरी से वर्ष, 2000 के बाद सेवानिवृत्त हुए करीब 70 कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिल सके। इस अवसर पर यूनियन के महासचिव बेसरिया राम, उपप्रधान दलीप सिंह ठाकुर, हरिलाल, प्रेमलाल व डीआर चौधरी भी मौजूद रहे।
----------------------
.....जारी