{"_id":"5b5f26e24f1c1b19208b79ac","slug":"181532962530-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यालय से कटा झंडूता विस क्षेत्र का धराड़सानी गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यालय से कटा झंडूता विस क्षेत्र का धराड़सानी गांव
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाला धराड़सानी गांव जिला मुख्यालय से कट गया है। यहां पर फोरलेन निर्माण के दौरान निकाली गई मिट्टी को नाले में डंप करने से एकत्रित हुए पानी ने सड़क व रास्ते को अपने साथ बहा दिया है। अब ग्रामीणों को 35 फुट नीचे उतर कर व 35 फुट ऊपर चढ़ कर मुख्य मार्ग तक पहुंचना पड़ रहा है। गांव की 700 से ज्यादा आबादी इससे प्रभावित हो रही है।
मनीष गुप्ता, सुरेंद्र चंदेल, सुनील चंदेल, देशराज चंदेल, पंकज, विजयराम सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि धराड़सानी गांव को जाने के लिए यहां पर पुरानी सीढ़ियां थीं, जबकि एक सड़क मार्ग भी था। यहां पर पुली बनी थी, जिसमें बारिश का पानी बहता था लेकिन फोरलेन कंपनी ने सड़क निर्माण के दौरान खुदाई से निकली मिट्टी को यहां नाले में फेंक दिया था जिससे बारिश का पानी 40 फुट तक एकत्रित हो गया। इसके बाद पानी के बहाव ने रास्ते व सड़क को बहा दिया। अब यहां पर एक बड़ी खाई बन गई है, जिसे पार कर ग्रामीणों को गांव तक पहुंचना पड़ रहा है। ग्रामीणों को मवेशियों के लिए घास लाने से लेकर बीमार लोगों को मुख्य सड़क तक पहुुंचाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि एक अगस्त से स्कूल भी लगने वाले हैं, ऐसे में बच्चों का स्कूल आना-जाना भी यहां से खतरे से खाली नहीं हैं, जबकि दूसरे रास्ते से दो किलोमीटर लंबा सफर तय कर बच्चों को स्कूल पहुंचना पड़ेगा। सभी बच्चे ऋषिकेश पढ़ते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस बारे में वह पहले ही फोरलेन अधिकारियों को भी अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अधिकारियों ने टालमटोल करते हुए उनकी बातों को नजरअंदाज किया और अब रास्ता व सड़क बह गए हैं जिससे गांव तक गाड़ियां भी नहीं पहुंच पा रही हैं।
विज्ञापन
इनसेट...
छोटे बच्चों के कीचड़ में बहने का बना खतरा
ग्रामीणों का कहना है कि जिस जगह पर नाला ने सड़क व रास्ते को बहाया हैं वहां पर बारिश के दौरान कभी भी तेज बहाव में कोई भी बच्चा कीचड़ में बह सकता है। ऐसे में अब नौनिहालों को अकेले स्कूल भेजना भी खतरे से खाली नहीं रह गया है। जबकि महिलाओं व बुजुर्गों के भी यहां पर गिरने का खतरा बना हुआ है जिससे वह घायल हो सकते हैं।