{"_id":"5b33cc794f1c1bb36e8ba1c7","slug":"181530121337-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदलाधार में विकसित होगा पैराग्लाइडिंग स्पॉट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदलाधार में विकसित होगा पैराग्लाइडिंग स्पॉट
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि जिले में अब पैराग्लाइडर हवा में अठखेलियां करते हुए नजर आएंगे। बंदलाधार पर पैराग्लाइडिंग स्पॉट विकसित किया जाएगा। वहां तक पहुंचने के लिए सड़क का निर्माण करने के लिए क्षेत्र के लोगों से बातचीत की जा रही है। जल्द ही बिलासपुर की बंदलाधार को पैराग्लाइडर साइट के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा इसी साल गोबिंदसागर झील में नेशनल लेवल की वाटर, एडवेंचर स्पोर्ट्स और फिश एंग्लिंग प्रतियोगिताएं करवाने के लिए खाका तैयार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र में लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार मिली है। चार साल में केंद्र सरकार के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। जबकि पूर्व की सरकार और उसके मंत्रियों को भ्रष्टाचार के नाम से जाना जाता था। कोठीपुरा में प्रथम चरण का कार्य शुरू होने से एम्स पर चल रही सवालों की राजनीति पर भी विराम लग गया है। इस प्रोजेक्ट के बन जाने से बिलासपुर में रोजगार के द्वार खुलेंगे और शहर में रोजाना हजारों लोगों का आवागमन रहेगा। जिला मुख्यालय पर स्थित लाइब्रेरी अब हाईटेक होगी। केंद्र सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने के अलावा नशे के खिलाफ भाजपा अभियान चलाएगी। इसका आगाज वीरवार को बाइक रैली से किया जाएगा।