फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मलराओं में सड़क न होने से बेटे-बेटियों की नहीं हो पा रही शादी

मलराओं में सड़क न होने से बेटे-बेटियों की नहीं हो पा रही शादी

Fri, 02 Feb 2018 12:06 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
मलराओं में सड़क न होने से बेटे-बेटियों की नहीं हो पा रही शादी
child marriage

रितेश गुलेरिया

विज्ञापन

बिलासपुर।
दूसरे राज्यों को रोशन करने वाले परिवार आज सरकारी अनदेखी के कारण गुमनामी का जीवन यापन करने को मजबूर हैं। हालत यह है कि पिछड़ी पंचायत मलराओं में सड़क न होने के कारण लोग बच्चों की शादियां तक नहीं कर पा रहे हैं। लोग मजबूर हो दूसरे जिलों में जा रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी लोगों की सुनने को कोई तैयार नहीं है। हालांकि तत्कालीन उपायुक्त मानसी सहाय ने पंचायत के एक वार्ड को सड़क सुविधा मुहैया करवाने के लिए सात लाख लोनिवि को दिया था। लेकिन लोनिवि ने आज तक मलराओं स्कूल से बोड़वीं वार्ड तक सड़क के निर्माण के लिए कोई कदम नहीं उठा पाया।

उल्लेखनीय है कि इस पंचायत में भाखड़ा डैम से विस्थापित हुए लोग रह रहे हैं। यहां कि हालत यह है कि लोगों को सड़क न होने पर मजबूरी में मरीजों को पालकी पर उठा कर ले जाना पड़ रहा है। लोगों की मांग के बाद तत्कालीन उपायुक्त मानसी सहाय ने 6 जून 2016 को यहां का दौरा किया था। उन्होंने बोडवीं वार्ड के लिए एक किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए सात लाख दिए थे। लेकिन आज तक लोनिवि के सुस्त रवैये के कारण सड़क का काम भी नहीं हो पाया। पंचायत में 800 वोटर हैं।
विज्ञापन


पंचायत में करीब 20 लड़के-लड़कियां ऐसी हैं जिनकी उम्र 30 से 45 साल हो चुकी है। लेकिन सड़क सुविधा न होने के कारण यहां कोई भी शादी करने को तैयार नहीं है। वहीं पंचायत से 15 परिवार ऊना, बिलासपुर, लुधियाना में बस चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे बच्चे भी कुंवारे : प्रधान
मलराओं पंचायत की प्रधान मंजूला चंदेल का कहना है कि सड़क न होने के कारण गांव के लड़के-लड़कियों की शादी नहीं हो पा रही है। उनके अपने बच्चों की भी अभी शादी नहीं हुई है। इसके अलावा लोग मजबूरी में दूसरे जिलों में जा रहे हैं। तत्कालीन उपायुक्त ने सड़क निर्माण को पैसा दिया था। लेकिन लोनिवि ने अभी तक कोई काम नहीं किया।

सात लाख का चेक जारी
गांव के मलकीत सिंह कहते हैं कि उपायुक्त के आदेश के बाद पंत्र संख्या बीएलएस-पीएलजीसी बीएएएसपी/प्लाल/2016-17 दिनांक 12.09.2016 को चेक नंबर नंबर 664825 के तहत लोनिवि घुमारवीं एक्सईएन को सात लाख की राशि जारी की। इसके बाद भी एक किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो पाया।

उपायुक्त को लिखा पत्र
मंगलवार को पंचायत की ओर से इस संबंध में उपायुक्त बिलासपुर सहित लोनिवि विभाग को पत्र लिख कर इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है। पंचायत का कहना है कि लोगों ने भाखड़ा निर्माण के लिए सब कुछ कुर्बान कर दिया। लेकिन आज इसके बाद भी उनकी सुध लेने को कोई तैयार नहीं।


पीडब्ल्यूडी से मांगेंगे जवाब
इस संबंध में उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया का कहना है कि पैसा देने के बाद भी लोनिवि ने आगामी कार्रवाई को क्यों अमल में नहीं लाया इस संबंध में विभाग से तलब किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed