{"_id":"5a2fd7704f1c1bc8678c0ff4","slug":"181513084784-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर मोहा मन
Updated Tue, 12 Dec 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
बलोह स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिलासपुर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलोह में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बच्चों ने बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अभिभावकों और अध्यापकों का मनमोह लिया। मुख्यअतिथि ने स्कूल के मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया। समारोह में स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य राम प्रकाश कपिल ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शिवानी महाजन, अदिति, दीक्षा, शिल्पा भाटिया, मधुबाला, रूपाली, सुनीता, शिवानी, वंदना, शिवम, क्षमा, आंचल, अंशिका, ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। इसके बाद मुख्यअतिथि ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर पंचायत प्रधान परमजीत धीमान, स्कूल प्रबंधन कमेटी प्रधान राजेश कुमार सहित विचित्र सिंह, विशाल गुप्ता, सुषमा, अंजना, नरेश, विश्वनाथ पराशर, संजीवना कुमारी, रेखा कुमारी, उमापति सहित बच्चों के अभिभावक और अन्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन