{"_id":"5a1d96444f1c1b193e8b5730","slug":"181511888452-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंगा गिराने की शिकायत के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंगा गिराने की शिकायत के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। ठनकरा गांव को निकाली जा रही सड़क के निर्माण कार्य के दौरान डंगा गिराने की एक व्यक्ति की शिकायत के खिलाफ ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के पास डंगा गिराने की जो शिकायत दी गई है, वह गलत है। क्योंकि सड़क निर्माण के दौरान किसी का भी डंगा नहीं तोड़ा गया है। केवल पत्थरों को हटाया गया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने एसपी अंजुम आरा से उनके कार्यालय में मुलाकात की और मामले को उनके समक्ष रखा।
एसपी को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि ठनकरा गांव में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क बनाई जा रही है। दो दिन पूर्व गांव के एक व्यक्ति ने डंगा गिराने की शिकायत पुलिस के पास की है। जिस पर पुलिस ने कुछ गांववासियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। गांववासियों ने कहा कि किसी का कोई डंगा नहीं उखाड़ा है। सड़क बनाने के रास्ते में आने वाले छोटे-मोटे पत्थरों को ही हटाया गया है। सड़क को वर्ष 2003 में पंचायत ने बनाना शुरू किया था।
अब तक 6 लाख 70 हजार रुपये की राशि खर्च हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतकर्ता ने अपने घर के पास से गुजर रही इस सड़क पर डंगा लगाकर निर्माण कार्य को रोकने की कोशिश की। पंचायत ने इसे स्टे कर दिया था लेकिन उसके बावजूद भी उस व्यक्ति ने यहां अवैध रूप से डंगा बना दिया। जिससे सड़क बाधित हो गई। सड़क सरकारी भूमि में बन रही है। गांववासियों ने एसपी से अनुरोध किया है कि ग्रामीणों पर की गई इस एफआईआर को निरस्त किया जाए या फिर इस मामले में जांच का कार्य पंचायत को ही सौंप दिया जाए ताकि पंचायत स्तर पर ही इस मामले को उचित तरीके से निपटाया जा सके।
विज्ञापन
ग्रामीणों में महिला मंडल ठनकरा की प्रधान कश्मीरी देवी, जयदेई, ज्ञानी देवी, कैली देवी, रामकली, शकुंतला देवी, रीता देवी, रीता, हिमा देवी, अमरी देवी, ममता देवी, निर्मला देवी, गजण सिंह, इंद्र सिंह, कर्म सिंह, हंसराज, जयलाल, पवन कुमार, पूर्व पंचायत उपप्रधान बंशी राम, सेवानिवृत्त कैप्टन नंद लाल, गुरनाम सिंह शामिल रहे।
उधर, एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने इन ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी व इस मामले में राजस्व विभाग के दस्तावेज देखे जाएंगे।