फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कुट के बाशिंदे सड़क और पानी की सुविधा से महरूम

कुट के बाशिंदे सड़क और पानी की सुविधा से महरूम

Mon, 06 Nov 2017 12:01 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
कुट के बाशिंदे सड़क और पानी की सुविधा से महरूम
शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत नघ्यार के वार्ड-चार के लोग आजादी के 70 साल बाद भी सड़क, पानी व अन्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। करीब दो दर्जनों से ज्यादा परिवारों ने इस बार विधानसभा चुनावों में वोट न डालने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब वह आजतक मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।
विज्ञापन


कुट गांव के निवासी बलदेव शर्मा ने बताया कि गांव में करीब दो दर्जन परिवार रहते हैं। 80 के लगभग मतदाता हैं। उनका गांव पहाड़ी के ऊपर स्थित होने के कारण आज तक वे सड़क सुविधा से वंचित है। एक संपर्क सड़क वर्षों पहले बनाई गई थी, जो खस्ताहाल है। बलदेव शर्मा ने बताया कि कुट गांव में जहां न तो सड़क सुविधा है और न ही पानी की सप्लाई सुचारु रूप से होती है। बिजली की वोल्टेज भी न के बराबर है। उनके गांव में पानी के प्राकृतिक स्रोत भी नहीं हैं। उनकी समस्याएं कोई सुनता भी नहीं है। गांव में आज दिन तक किसी भी सरकार ने पानी की समस्या को हल करने के लिए हैंडपंप तक नहीं लगाया है। बलदेव शर्मा ने बताया कि यदि बीमार और गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाना होता है तो पालकी में उठाकर दो किलोमीटर ले जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि देश को आजाद हुए 70 साल बीत चुके हैं। कूट गांव के लोग आज भी आजादी से पहले का जीवन जीने को मजबूर हैं। शनिवार रात गांव के दो दर्जन परिवारों बलदेव शर्मा, चंद्र कुमार, योगराज, तारो देवी, राम प्रकाश शर्मा, रतन चंद, मस्त राम, नरोत्तम दत्त, कमलेश कुमार, ऊषा देवी, रमेश चंद, ब्रह्मानंद, विशन दास, अमरनाथ, रमेश चंद, जगदीश चंद, छोटू राम, अर्जुन राम, विनोद कुमार ने विस चुनाव में वोट न डालने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed