फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   33 केवी सर्विस स्टेशन खराब, अंधेरे में डूबे घुमारवीं के कई गांव

33 केवी सर्विस स्टेशन खराब, अंधेरे में डूबे घुमारवीं के कई गांव

Sat, 02 Sep 2017 12:12 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
33 केवी सर्विस स्टेशन खराब, अंधेरे में डूबे घुमारवीं के कई गांव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
घुमारवी उपमंडल के तहत 33 केवी सर्विस स्टेशन नस्वाल में तकनीकी खराबी आने से क्षेत्र की कई पंचायतों में 20 घंटों से बिजली आपूर्ति ठप है। इस वजह से क्षेत्र के कई गांव अंधेरे में डूब गए हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। हालत यह है कि क्षेत्र में वीरवार रात 10 बजे से बिजली की आपूर्ति बंद है। मगर अभी तक बिजली बोर्ड सर्विस स्टेशन की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं कर पाया है। बिजली न होने के कारण खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बिजली आई तो लोगों ने राहत की सांस ली। मगर आधे घंटे बाद फिर से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। आपूर्ति ठप होने से दधोल, बाड़ी, डंगार, दधोल खुर्द, बधाघाट, डोहरु, मर्यायणी, पन्याली, निहारी, सेऊ, कसारु और छजोली सहित अन्य पंचायतों के हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने बताया कि बिजली न होने के कारण गर्मी के मौसम में उनके लिए जीना मुश्किल हो गया है। बिजली न होने से जहां बिजली से चलने वाले उपकरण बंद है। वहीं लोगों के मोबाइल भी बंद हो गए है। हालांकि बिजली की बहाली के लिए विभागीय कर्मी लगातार प्रयास कर रहे है। मगर काफी मशक्कत के बाद भी पैनल ठीक नहीं हो पा रहा था। आधा दर्जन से अधिक विभागीय कर्मी रात और दिन भर बिजली की बहाली के लिए जुटे हैं। 33 केवी सर्विस स्टेशन नस्वाल के एसडीओ देशराज ने बताया कि पैनल में दिक्कत आने से बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। इसकी मरम्मत का कार्य जारी है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed