फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   वन रक्षक की लिखित परीक्षा में बैठेंगे 1380 युवा

वन रक्षक की लिखित परीक्षा में बैठेंगे 1380 युवा

Thu, 03 Aug 2017 12:10 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
वन रक्षक की लिखित परीक्षा में बैठेंगे 1380 युवा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
बिलासपुर मेें 10 दिन तक चली वन रक्षकों की भर्ती में ग्राउंड टेस्ट के बाद अब 1380 युवा लिखित परीक्षा में भाग लेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को कॉल लेटर भेजे जाएंगे। बिलासपुर में आयोजित भर्ती के ग्राउंड टेस्ट 20 जुलाई से शुरू हुए थे। यह 2 अगस्त तक आयोजित की गई। इस दौरान दो दिन अवकाश भी रहा। हालांकि इस दौरान युवाओं में वन क्षक की भर्ती को लेकर क्रेज कम ही देखा गया। ग्राउंड टेस्ट के लिए 35 से 36 फीसदी युवा ही पहुंचे। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभाग की ओर से ग्राउंड टेस्ट के लिए 10227 युवाओं को कॉल लेटर भेजे गए थे। इसमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल थे। मगर ग्राउंड परीक्षा में भाग लेने के लिए 10227 में से केवल 3648 युवा ही पहुंच पाए। ग्राउंड टेस्ट में केवल 1380 युवाओं ने ग्राउंड टेस्ट की बाधाओं को पार करने में सफलता रहे। इनका चयन पर लिखित परीक्षा के लिए किया गया है। वन विभाग के डीएफओ सरोज भाई पटेल ने बताया कि 1380 युवाओं का चयन लिखित परीक्षा के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राउंड टेस्ट पास कर चुके सभी युवाओं की लिखित परीक्षा 13 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इसके बाद मेरिट के आधार पर युवाओं का चयन वन रक्षक के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed