फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पहले दिन पकड़ी 52.78 मीट्रिक टन मछली

पहले दिन पकड़ी 52.78 मीट्रिक टन मछली

Tue, 01 Aug 2017 11:59 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
पहले दिन पकड़ी 52.78 मीट्रिक टन मछली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
मछली शिकार से प्रतिबंध हटने के पहले दिन ही प्रदेश भर में 52.78 मीट्रिक टन मछली पकड़ी गई। हालांकि गोबिंदसागर में पिछले साल की तुलना में पहले दिन अधिक मछली का उत्पादन हुआ है। विभाग का दावा है कि गोबिंदसागर में गिर रहे मछली के उत्पादन को रोकने के लिए इस बार पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पहले दिन सबसे अधिक मछली पौंग डैम में पकड़ी गई। पौंग बांध में पहले ही दिन मछुआरों ने 30.9 मीट्रिक टन मछली पकड़ी। जबकि गोबिंदसागर झील में 21.9 मीट्रिक टन, रणजीत सिंह सागर डैम में 101 किलो, चमेरा डैम में 85 किलो और दो वर्ष पूर्व अस्तित्व में आए कोलडैम में इस बार 108 किलोग्राम मत्स्य आखेट हुआ। जबकि पिछले साल वर्ष 2016 में पौंग डैम जलाशय में 30.09 मीट्रिक टन, गोबिंद सागर जलाशय में 21.06 मीट्रिक टन, रणजीत सिंह सागर डैम में 61 किलोग्राम, चमेरा डैम में 46 किलोग्राम और कोलडैम जलाशय में 319 किलोग्राम मछली पहले दिन पकड़ी गई थी। निदेशक, प्रदेश मत्स्य विभाग गुरचरण सिंह ने कहा कि गोबिंद सागर में इस बार पहले दिन पिछले साल की तुलना में अधिक मछली उत्पादन हुआ है। उन्होंने कहा कि गोबिंदसागर में मछली के गिरते उत्पादन को रोकने के लिए विभाग ने काफी प्रयास किए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि विभाग की मेहनत इस वर्ष रंग लाएगी। इसका परिणाम यह रहेगा की पिछले साल की तुलना में इस बार अधिक मछली उत्पादन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed