{"_id":"6836fa0b4d75ac908e007d20","slug":"180-cctv-cameras-will-keep-watch-in-ghumarvi-city-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-137911-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं शहर में निगहबानी करेंगे 180 सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं शहर में निगहबानी करेंगे 180 सीसीटीवी कैमरे
Wed, 28 May 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 28 May 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं शहर में सीसीटीवी लगाने के लिए पोल लगाने का काम शुरू। संवाद
चिन्हित स्थानों पर पोल लगाने का काम किया गया शुरू
अपराधों पर लगेगी लगाम, पुलिस की निगरानी क्षमता बढ़ेगी
बस अड्डा, बाजार, चौक-चौराहों, स्कूल-कॉलेज, व्यस्त जगह पर रहेगी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं शहर की सुरक्षा व्यवस्था की निगहबानी शहर में 180 सीसीटीवी कैमरों से सुनिश्चित की जाएगी। यह कैमरे के प्रमुख और संवेदनशील इलाकों में लगाए जा रहे हैं। इसके लिए बजट को स्वीकृति मिल चुकी है और बुधवार से कैमरे लगाने की खंभे लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
पुलिस विभाग ने पहले चरण में शहर का सर्वे करवाया, जिसमें प्रमुख स्थानों की पहचान की गई। चिन्हित स्थानों पर पोल लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इन खंभों पर आने वाले दिनों में कैमरे स्थापित किए जाएंगे। डीएसपी बिलासपुर मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि जिला स्तर पर सीसीटीवी नेटवर्क के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की गई है, जो सुरक्षा की दृष्टि से बेहद अहम है। इसी योजना के तहत घुमारवीं शहर में करीब 180 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। ये कैमरे बस स्टैंड, प्रमुख बाजार, चौक-चौराहों, स्कूल-कॉलेज के आसपास और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगाए जाएंगे। बीते कुछ समय से शहर में चोरी, चेन स्नैचिंग और संदिग्ध गतिविधियों की घटनाएं सामने आ रही थीं, खासकर बस स्टैंड क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ती जा रही थी। कई बार पुलिस को निजी दुकानों के सीसीटीवी फुटेज के भरोसे जांच करनी पड़ती थी, जिससे कई मामलों में अड़चन आती थी। अब आधुनिक कैमरा नेटवर्क स्थापित होने से पुलिस की निगरानी क्षमता में इजाफा होगा और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। कैमरों के अभाव में अपराधी निडर होकर वारदातों को अंजाम देते थे, लेकिन अब हर गतिविधि कैमरे की नजर में होगी। घुमारवीं के लोगों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि कैमरे लगने से अपराधियों में डर बना रहेगा और कानून व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। लोगों को उम्मीद है कि इस कदम से शहर पहले से अधिक सुरक्षित बनेगा।