{"_id":"654a30f6a86e50369e093f34","slug":"18-year-old-youth-should-get-their-names-included-in-the-voter-list-divisional-commissioner-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-8316-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 साल के युवा करवाएं मतदाता सूची में नाम शामिल : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 साल के युवा करवाएं मतदाता सूची में नाम शामिल : मंडलायुक्त
विज्ञापन
मंडलायुक्त मंडी राखिल काहलों ने किए मां नयनादेवी मंदिर के दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। श्री नयनादेवी जी में मंडलायुक्त मंडी राखिल काहलों ने मंगलवार को दर्शन किए। इस दौरान मंदिर न्यास के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। विधिवत रूप से उन्होंने माता की पूजा एवं दर्शन किए।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आजकल मतदाताओं की सूची अपडेट हो रही है। जो युवा पहली जनवरी 2024 तक 18 साल के हो जाएंगे उनके फार्म भरे जा रहे हैं। जो इस सूची में शामिल होना चाहते हैं या अपना नाम कटवाना चाहते हैं, वह इसे पूरा कर लें। बताया कि डिविजनल कमिश्नर को चुनाव आयुक्त ने चुनावी पर्यवेक्षक की ड्यूटी दी है। उन्हें अभी कई पोलिंग स्टेशनों पर जाना है। जो भी स्टाफ है उनसे वे बातचीत कर रही हैं। चुनाव आयोग का जो भी दिशानिर्देश हैं उसे देखना है कि इसमें क्या कमी है। उन सभी चीजों पर ध्यान देना है। कहा कि जो भी राजनीतिक पार्टियों के बूथ लेवल के पदाधिकारी है, वह भी उनसे मिल सकते हैं। राजनैतिक पार्टी के जो प्रतिनिधित्व करने वाले हैं उनके साथ भी वह इस संबंध में बैठक करेंगे, ताकि चुनाव रोल का सही कार्य हो। जो भी दिशानिर्देश आए हैं उनका सही ढंग से पालन हो यही मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर न्यास ने उन्हें चुन्नरी, माता नयना की प्रतिमा भेंट की।