फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

Fri, 23 Nov 2018 11:59 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

विज्ञापन

रितेश गुलेरिया
बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर की अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस का एक गुट अंदर खाते तैयारियों में लगा हुआ है। सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो जल्द ही अध्यक्ष के खिलाफ नगर परिषद में अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। कांग्रेस के कुछ लोगों का कहना है कि वर्तमान अध्यक्ष को एक समझौते के अनुसार ढाई साल के लिए अध्यक्ष बनाया था जिसके बाद किसी दूसरी पार्षद को अध्यक्ष बनाने का समझौता हुआ था।
कांग्रेस के कुछ लोगों का कहना है कि अब ढाई साल का समय पूरा होने के बाद भी वर्तमान अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार नहीं है जिससे कांग्रेस के कुछ लोग खासे नाराज चल रहे हैं। इसको लेकर अब कुछ पार्षदों और कांग्रेस के नेताओं ने अंदरखाते अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की रूप रेखा तैयार करने की योजना बनाई है। इसके लिए अंदरखाते पूरी तैयारियां चल रही है।
विज्ञापन

हालांकि वर्तमान में बिलासपुर नगर परिषद में 11 वार्ड हैं जिसमें से 7 पार्षद कांग्रेस, एक निर्दलीय और 3 भाजपा के हैं। हालांकि वर्तमान में कांग्रेस के एक पार्षद ने भाजपा ज्वाइन कर ली है जिस कारण अब कांग्रेस के पार्षदों की संख्या 6 रह गई है। वहीं कांग्रेेस के कुछ लोगों द्वारा लोस सभा चुनाव से पहले अपने ही अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की प्लान भी अपने आप में कांग्रेस की मनोदशा बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता इसको लेकर खासे नाराज भी हैं लेकिन अब ऊंट किस करवट बैठता है यह आने वाले वक्त बताएगा, लेकिन ऐसा होता है तो भाजपा को बैठे-बैठाए एक मुद्दा मिल जाएगा।
इनसेट...
चुनाव लड़ कर बनी है हूं अध्यक्ष : सोमा
वर्तमान अध्यक्ष सोमा देवी का कहना है कि वह चुनाव लड़ कर बनी हैं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद के चुनाव में उन्हें सात लोगों का समर्थन मिला है। अध्यक्ष पद के लिए ढाई साल के लिए किसी के साथ कोई समझौता नहीं हुआ है।

इनसेट...
अध्यक्ष, पार्षदों को विश्वास में लेकर चलें
पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि उन्होंने सोमा देवी को अध्यक्ष बनाया है, लेकिन उन्हें चाहिए कि सभी पार्षदों को विश्वास में लेकर चलें। अगर पार्षद अविश्वास प्रस्ताव लाना चाह रहे हैं तो वह उस में कुछ नहीं कर सकते।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed