{"_id":"5b6da8114f1c1b54638b763f","slug":"171533913105-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित
Updated Fri, 10 Aug 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार जेसीसी की बैठक शीघ्र बुलाए
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सदर खंड की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रधान दौलत राम चौहान ने की। बैठक में मुख्यमंत्री की ओर से मार्च 2018 को बजट सत्र के दौरान प्रदेश के कर्मचारियों व पेंशनरों को चार प्रतिशत अंतरिम राहत देने की घोषणा की गई थी, लेकिन चार महीने बीत जाने के बाद भी इसकी कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है। इस कारण प्रदेश के कर्मचारियों व पेंशनरों में सरकार के खिलाफ भारी रोष पनप रहा है।
एसोसिएशन के महासचिव चेतराम वर्मा ने बताया कि प्रदेश के कर्मचारी व पेंशनर्स इस संबंध में आशा लगाए हुए हैं कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अवश्य मुख्यमंत्री इसकी घोषणा करेंगे। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि प्रदेश के कर्मचारी वर्ग व पेंशनरों को चार प्रतिशत अंतरिम राहत की घोषणा की जाए ताकि महंगाई के इस दौर में कर्मचारियों व पेेंशनरों को कुछ हद तक राहत मिल सके। एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि पेंशनरों की मांगों के समाधान के लिए जेसीसी की बैठक शीघ्र ही बुलाई जाए।
--------------------
....खेमराज शमा।