फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   झंडूता के धनीपखर और पड़छत गांव में गहराई पेयजल समस्या

झंडूता के धनीपखर और पड़छत गांव में गहराई पेयजल समस्या

Wed, 06 Jun 2018 11:02 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
झंडूता के धनीपखर और पड़छत गांव में गहराई पेयजल समस्या
धनीपखर स्कूल में भी पानी न आने से बच्चे परेशान - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बिलासपुर।
झंडूता विधानसभा क्षेत्र के साथ लगते धनीपखर और पड़छत गांव में लंबे समय से पानी की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। धनीपखर के सीसे स्कूल में भी पीने के पानी की किल्लत हो गई है। यहां पर बच्चों को स्कूल से 600 मीटर दूर हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि उनकी समस्या का कोई हल नहीं हो रहा है। आईपीएच विभाग को भी इस बारे में कई बार शिकायत सौंपी गई है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीण रेशम शर्मा, श्यामलाल, मनोज कुमार, भूपेंद्र कुमार संधू, राज कुमार, निसार अहमद, बालकृष्ण का कहना है कि पानी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। दोनों गांवों के करीब 250 परिवार पानी के लिए दर-दर भटकने को विवश हैं। कई बार विभाग के पास शिकायत करने के बावजूद पानी की समस्या का हल नहीं हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी तो स्कूली बच्चों को उठानी पड़ती है। स्कूल के करीब 400 बच्चे पानी के बिना ही स्कूल में पढ़ रहे हैं। हैंडपंप से पानी लाने को विवश है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार को प्रधान नंदलाल भी मौके पर थे, इन्होंने भी कहा कि तीन दिन बाद पानी की समस्या हल हो जाएगी। आईपीएच विभाग के जेई भी मौके पर आए थे, उन्होंने भी कहा कि तीन दिन के बाद गांव में पानी की समस्या हल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed