फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   अली खड्ड सूखी, पानी के लिए हाहाकार

अली खड्ड सूखी, पानी के लिए हाहाकार

Wed, 30 May 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
अली खड्ड सूखी, पानी के लिए हाहाकार
जुखाला (बिलासपुर)। श्रीनयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जुखाला क्षेत्र के 12 गांवों में पेयजल आपूर्ति पिछले लगभग दस दिन से पूरी तरह से ठप है।
विज्ञापन

हालत ऐसी है कि स्थानीय लोगों को गाड़ियों में पानी लाकर अपनी और मवेशियों की प्यास बुझानी पड़ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अली खड्ड में बनी उठाऊ पेयजल योजना जुखाला पूरी तरह से सूख चुकी है। इसकी वजह से क्षेत्र की तीन हजार से अधिक आबादी पानी के संकट का सामना कर रही है। अली खड्ड सूख गई है, जिसके बाद अब विभाग के पास पेयजल उपलब्ध करवाने का कोई रास्ता नहीं बचा है।
उठाऊ पेयजल योजना जुखाला से आशामझारी, जुखाला, नालग, कोयटा, बानण, धमथल, गसौड, बटोली, पधाणु, रिडी, रिहान और नलवाड़ गांव के लिए पेयजल की आपूर्ति होती है। गौरतलब है कि गसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु चिकित्सालय, स्कूलों में पेयजल न होने से भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जब स्थानीय लोग विभाग के कार्यालय में शिकायत लेकर जाते हैं तो उन्हें वहां से एक ही जवाब मिलता है कि खड्ड सूख चुकी है, पानी कहां से दिया जाए।
विज्ञापन

आईपीएच विभाग के एसडीओ देवराज चौहान ने बताया कि उठाऊ पेयजल योजना सूख जाने के कारण यह दिक्कत आ रही है। कोलडैम परियोजना से जुखाला को जोड़ा गया है, जैसे ही योजना शुरू हो जाएगी पेयजल संकट भी दूर हो जाएगा। उन्होंने विभाग के उच्च अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवा दिया है। जल्दी ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed