{"_id":"59f0abcd4f1c1bb6678b76f9","slug":"171508944845-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल पेंशन में समायोजित किया जाए भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल पेंशन में समायोजित किया जाए भत्ता
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगेड़ (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं इकाई की बैठक रैनबसेरा में हुई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त सहायक अभियंता राय सिंह चौहान ने की। बैठक में प्रधान रामलाल शर्मा, सचिव सुखराम, केएल शर्मा, लेखराम, मदन लाल राणा ने पेंशनरों की लंबित मांगों पर चर्चा की। बैठक में इंजीनियर होशियार सिंह चंदेल व अरविंद शर्मा चीफ इंजीनियर ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
संघ ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक 65, 70, 75 वर्ष आयु पूरी कर चुके पेंशनरों के 5, 10,15 प्रतिशत भत्ते को मूल पेंशन में समायोजित नहीं किया गया है। इससे पेंशनरों में सरकार के प्रति रोष है। ग्रेड पे को 2012 के बजाये पहली जनवरी 2006 से लागू करने का भी सरकार से आग्रह किया है। प्रधान ने पंजाब की तर्ज पर बिजली बोर्ड पेंशनरों को भी बिजली भत्ता व एलटीसी देने का सरकार से आग्रह किया। संघ ने बोर्ड की कार्यप्रणाली पर रोष प्रकट किया है। जो कर्मचारी सेवनिवृत्त हो रहे हैं उनके पेंशन के केस कई-कई महीनों तक नहीं निपटाए जाते हैं। इससे पेंशनरों को समय पर पेंशन व देय राशि का भुगतान नहीं हो रहा है।
बैठक में गुरदेव कौशल, अमरनाथ शर्मा, आरसी पटियाल, बृजलाल, बलदेव दास, रूपलाल शर्मा, रवेल सिंह, प्रीतम, धर्म, रामकृष्ण नड्डा, डीडी शर्मा, गंगाराम, लखनपाल, दिलाराम सहित अन्य मौजूद रहे।