{"_id":"5c7419d2bdec227390332ce3","slug":"161551112658-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभूतियों को मिला शान-ए-बिलासपुर का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभूतियों को मिला शान-ए-बिलासपुर का सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। हिमाचल एकता मंच की ओर से जिला परिषद हाल में शान-ए-बिलासपुर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामलाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। समारोह में समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद, संस्कृति, साहित्य व रंगमंच के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा गायन व मॉडलिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस दौरान मंच संचालन शिमला की आरती शर्मा ने किया। हिमाचल एकता मंच के संस्थापक एवं अध्यक्ष दीप लाल भारद्वाज ने मुख्यातिथि को टोपी और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि रामलाल ठाकुर ने हिमाचल एकता मंच के कार्यक्रम को एक सराहनीय प्रयास करार दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से सभी विधाओं के कलाकारों को एक मंच पर खड़ा करना एक सराहनीय कदम है।
इन्हें मिला सम्मान
लोक गायक भगवान दास, प्रसिद्ध नृत्यांगना फूला चंदेल, गायिका रीना धीमान, टीवी एक्टर व रंगकर्मी अभिषेक सोनी, रंगकर्मी एवं निर्देशक अभिषेक डोगरा, कलाकार अमन त्रिवेदी, गायिका अलका राणा, साहित्यकार सुरेंद्र मिन्हास सहित कमल राजपूत, सुभाष शर्मा, योगेंद्र मलिक, सुनील, काव्य, अंशुल शर्मा, संतोष कुमारी, शर्मिला देवी, निशांत कुमार व नरेश सोनी आदि को सम्मानित किया गया।