{"_id":"5c72d46ebdec224db852774a","slug":"161551029358-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को लगे स्पेशल इंक्रीमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को लगे स्पेशल इंक्रीमेंट
विज्ञापन
2000 rupees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह स्वारघाट में रविवार के दिन हिंद मजदूर महासभा की बैठक की आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जागीर सिंह ठाकुर ने की।
बैठक में प्रस्ताव कर प्रदेश सरकार से मांग की गई कि जिन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने 20 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है उन्हें अतिशीघ्र विशेष वित्तीय लाभ दिया जाए। समस्त विभागों में चतुर्थ श्रेणी व तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। जितने भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने 10वीं व 12वीं पास कर ली है उन कर्मचारियों को पदोन्नत करके कार्य निरीक्षक बनाया जाए।
सिंचाई एवं जन-स्वास्थ्य विभाग उपमंडल स्वारघाट में पंप हाउसों की खस्ता हालत है। इसलिए हिंद मजदूर सभा मांग करती है कि अतिशीघ्र पंप हाउसों की मरम्मत व सफेदी की जाए। हिंद मजदूर सभा ने हिमाचल सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों के बकाया चिकित्सा बिलों का भुगतान अतिशीघ्र किया जाए।
विज्ञापन
बैठक में परसराम परमार प्रदेश उपाध्यक्ष, जगदीश कुमार शर्मा जिला महामंत्री, मान सिंह ठाकुर जिला सचिव, रोशन लाल ठाकुर प्रधान, देवीराम शर्मा जिला प्रेस सचिव, सुखदेव भाटिया जिला सचिव आदि ने बैठक में भाग लिया।
-