फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   एम्स बनने से राष्ट्रीय मानचित्र पर आएगा बिलासपुर

एम्स बनने से राष्ट्रीय मानचित्र पर आएगा बिलासपुर

Mon, 21 Jan 2019 10:54 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
एम्स बनने से राष्ट्रीय मानचित्र पर आएगा बिलासपुर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर के कोठीपुरा में बनने वाले एम्स के बनने से बिलासपुर जिला राष्ट्रीय मानचित्र पर आ जाएगा। बिलासपुर की पहचान अब एम्स से देश भर और विदेशों में जानी जाएगी। जब भी एम्स का नाम लिया जाएगा तो बिलासपुर जिला का नाम आएगा। इसके अलावा एम्स के बिलासपुर में खुलने से जिला के सैकड़ों लोगों के लिए रोजगार के द्वार भी खुलेंगे।
एम्स निर्माण से हिमाचल ही नहीं बल्कि पंजाब, जम्मू-कश्मीर व हरियाणा को भी लाभ मिलेगा। बिलासपुर जिला पंजाब राज्य की सीमा के साथ छूता हुआ है जिससे पंजाब राज्य के लोगों को भी एम्स में उपचार करवाने का खासा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

एम्स में एक हेलीपैड होगा जहां गुणवत्तापूर्ण उपचार के लिए दूरदराज के क्षेत्रों से रोगियों को लाया जाएगा। संस्थान में वाहन मुक्त क्षेत्रों के साथ पैदल यात्रियों के लिए भी एक अलग लेन होगी। मरीजों के साथ यहां आने वाले लोगों के लिए संस्थान में विश्व स्तरीय सुविधाएं होंगी और जल भंडारन संयंत्रों के निर्माण पर भी ध्यान दिया जाएगा। एम्स 750 बिस्तरों वाला होगा। एम्स बिलासपुर में किफायती दवाओं एवं उपचार के लिए अमृत आउटलेटों एवं जन औषधि केंद्रों का निर्माण भी किया जाएगा जिससे कि निर्धनों एवं जरूरतमंदों को काफी रियायती दरों पर औषधियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
लोगों में दिखा खासा उत्साह
एम्स भूमि पूजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सीएम जयराम के पहुंचने से पहले ही पंडाल लोगों के खचाखच भर गया था। जबकि कई लोगों ने तो पंडाल के बाहर से खड़े होकर सीएम जयराम ठाकुर सहित केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का भाषण सुना।
इनसेट...
युवाओं को मिलेगा रोजगार : कटवाल
इधर, झंडूता के विधायक जेआर कटवाल का कहना है कि एम्स बनने से जहां बिलासपुर को एक अलग पहचान मिलेगी। वहीं प्रदेश के लोगों को उपचार की भी बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके अलावा जिला के युवाओं को रोजगार के द्वार खुलेंगे जिससे जिला के लोगों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
इनसेट...
बड़ा शहर बसने जा रहा है : ठाकुर
भाजपा के सचिव स्वदेश ठाकुर का कहना है कि एम्स बनने के बाद बिलासपुर में एक और बड़ा शहर बसने जा रहा है। एम्स में हर रोज हजारों लोगों का आना जाना होगा जिससे जिला में रोजगार के द्वार खुलेंगे।

इनसेट...
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया चार गेट बनाने का ऐलान
लोगों की मांग पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एम्स के लिए चार गेट बनाने का ऐलान किया। हालांकि पहले तीन गेट बनाने का प्रावधान था। लेकिल स्थानियां पंचायतों के लोगों ने पूर्व विधायक रणधीर शर्मा के माध्यम से मांग की थी कि एम्स के लिए चार गेट बनाए जाएं ताकि स्थानीय पंचायतों के लोगों को भी इसका लाभ मिले जिस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने चार गेट बनाने की बात स्वीकार ली है।
--------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed