फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   हर हर बम बम के जयकारों के साथ लोगों ने किया जलाभिषेक

हर हर बम बम के जयकारों के साथ लोगों ने किया जलाभिषेक

Fri, 10 Aug 2018 12:54 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
हर हर बम बम के जयकारों के साथ लोगों ने किया जलाभिषेक
बिलासपुर। बृहस्पतिवार को त्रयोदशी यानि शिवतेरस के मौके पर नगर के काली माता मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर, पंजाबी कालोनी मंदिर, रामपुर रोड के शिव मंदिर, सोमवार के बाजार के लक्ष्मी नारायन मंदिर, शिवबाग मंडी के शिव मंदिर, एसडीएम कोर्ट के मनोरम मंदिर, कायस्थान की मढ़ी, डैम कालोनी मंदिर, सिनेमा रोड के शिव मंदिर, टांड़ा हुरमतनगर मंदिर तथा चंदायन के ऐतिहासिक शिव मंदिर, शिव मंदिर बिढवानगला में सुबह से ही श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भीड़ जुटनी शुरु हो गई। श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की तथा उपवास भी रखे। कांवड़ियों ने भी गंगाजल से अभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक शिव मंदिर चंदायन में भी हर हर बम बम के जयकारों के बीच जलाभिषेक किया। चंदायन मंदिर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। व्यवस्था में पुजारी पंडित भुवनेश्वर चौबे आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed