फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   लुट मचाने वालों को सांकुल नहीं हुए बर्दास्त : रामलाल

लुट मचाने वालों को सांकुल नहीं हुए बर्दास्त : रामलाल

Sun, 05 Aug 2018 08:36 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
लुट मचाने वालों को सांकुल नहीं हुए बर्दास्त : रामलाल
लुट मचाने वालों को सांकुल नहीं हुए बर्दास्त : रामलाल
विज्ञापन

मंदिर ट्रस्ट में लूट मचाने की अनुमति प्रशासन को किस राजनेता ने दी
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)। श्रीनयनादेवी मंदिर ट्रस्ट में लूट मचाने की अनुमति जिला प्रशासन व मंदिर प्रशासन ने किस राजनेता के कहने पर दी। यह प्रश्न नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रामलाल ठाकुर ने जिला प्रशासन से स्वारघाट में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूछा है।
रामलाल ठाकुर ने कहा कि पूर्व से ही सरकार का ये फैसला है कि मंदिर ट्रस्ट की किसी भी जगह पर जो भी चढ़ावा चढ़ेगा वह मंदिर ट्रस्ट का होगा लेकिन सरकार के सभी आदेशों को धता बताते हुए नयना देवी मंदिर ट्रस्ट में आस्था के नाम पर लूट मचा रखी है।
विज्ञापन

श्री नयना देवी मुख्य मंदिर के पास बने हवन कुंड पर बैठकर मचाई जा रही लूटपाट को रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से लोहे के सांकुल लगा कर वहां पर गल्ला स्थापित किया गया था ये बात लूट मचाने वालों से बर्दास्त नहीं हुई। इसके चलते रातों-रात लोहे के सांकुलों को तोड़ दिया गया जोकि एक अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर स्थानीय प्रशासन ने इस कार्य को अंजाम देने वालों के खिलाफ कोई करवाई करने की बजाए वहां से मंदिर ट्रस्ट के गल्ला भी उठा लिया गया तथा लोगों द्वारा तोड़े गए लोहे के सांकुल भी हटा लिए गए। जबकि चाहिए यह था कि मंदिर ट्रस्ट की ओर से स्थापित किए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से सांकुलों को तोड़ने वालों के खिलाफ करवाई करते।
जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन ये बताए कि मंदिर ट्रस्ट की ओर से स्थापित किया गया गल्ला किस राजनेता के कहने पर हवन कुंड से हटाया गया। यह सारा कृत्य आगे आने वाले नवरात्रों में लूटपाट मचाने के लिए किया गया है।
रामलाल ने कहाकि यही नहीं मंदिर ट्रस्ट पर अतिरिक्त बोझ डालने के लिए किसी राजनेता के रिश्तेदार जेई को पदोन्नति देकर मंदिर ट्रस्ट में एसडीओ की तैनाती कर दी गई जबकि पूर्व में मंदिर ट्रस्ट के सभी काम नयना देवी स्थित लोनिवि के एसडीओ सारा काम निशुल्क में देखते थे।

नयना देवी में बेरोजगार टैक्सी चालकों को राजनैतिक भेदभाव के चलते प्रताड़ित किया जा रहा है। नयना देवी बस स्टैंड के निर्माण कार्य का सारा पैसा रिलीज हो चुका है 90 फीसदी कार्य पूर्व सरकार के कार्यकाल में हो चुका है अब मौजूदा सरकार को अपने नाम का फट्टा लगाना है उसमें भी देरी इसलिए की जा रही है कि इसका श्रेय पूर्व सरकार को चला जाएगा।
-----------------
...विक्रम ठाकुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed