फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कपाहड़ा, करलोटी और पपलाह में रातभर बिजली रही गुल

कपाहड़ा, करलोटी और पपलाह में रातभर बिजली रही गुल

Sun, 05 Aug 2018 12:30 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
कपाहड़ा, करलोटी और पपलाह में रातभर बिजली रही गुल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर) उपमंडल घुमारवीं के तहत आने वाली कपाहड़ा, करलोटी और पपलाह पंचायत में रात भर बिजली गुल रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बारिश के चलते करलोटी में बांस बिजली की तारों पर आ गिरा जिससे बिजली बंद हो गई।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को कपाहड़ा, करलोटी और पपलाह पंचायत के दर्जनों गांवों में अचानक बिजली गुल हो गई जिससे लोगों को गर्मी में ही रात गुजारनी पड़ी। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अकसर इन क्षेत्रों में हलकी बारिश व हवा चलने से बिजली गुल हो जाती है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बिजली गुल हो जाने से उनके सभी कार्य प्रभावित होते हैं। बिजली न होने से पानी की सप्लाई भी नहीं मिल पाती है जिससे उनकी दिनचर्या पर गहरा असर पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बरसात व गर्मियों के दिनों में इस क्षेत्र में ऐसी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। बिजली गुल रहने से बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हुई है। क्षेत्र के लोगों में मान सिंह, विक्रम सिंह, संजीव कुमार, अर्जुन सिंह, करपाल, रणजीत सिंह, जय सिंह, जगदीश, धर्म सिंह, चिंत राम, बलवीर सिंह, कुलतार सिंह, अरुण, कर्म चंद, रोशन लाल, अमित कुमार आदि ने बताया कि अकसर उन्हें इस समस्या से परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी बिजली बद्वाघाट में लगे ट्रांसफार्मर से गुल हो जाती तो कभी किसी और ट्रांसफार्मर से। बिजली गुल होने का कारण अकसर बद्वाघाट में लगे ट्रांसफार्मर को बताया जाता है। लोगों ने कहा कि कई बार तो दिन में भी बार-बार बिजली के अघोषित कट लगाए जाते हैं। इससे उनके सभी कार्य प्रभावित होते हैं। बैंकों के कार्य भी ठप पड़ जाते हैं।
बॉक्स...
विद्युत आपूर्ति की जा रही है दुरुस्त
बारिश के चलते करलोटी में बांस बिजली की तारों पर आ गिरा था, जिस कारण बिजली सप्लाई बाधित हुई है। विद्युत सप्लाई को दुरुस्त किया जा रहा है।
...अनिल सहगल, एक्सईएन विद्युत विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed