{"_id":"5afc52414f1c1be7408b5dad","slug":"161526485569-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नध्यार में दो सप्ताह से पानी के लिए मचा है हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नध्यार में दो सप्ताह से पानी के लिए मचा है हाहाकार
Updated Wed, 16 May 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
water problem
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)।
नध्यार पंचायत के नध्यार गांव में पानी के लिए बीते दो सप्ताह से हाहाकार मचा है। गांव में करीब 200 परिवारों हैं। इनकी आबादी 1500 से भी अधिक है। पेयजल संकट के लिए विभाग ने 8 हैंडपंप लगाए हैं। इसमें 6 खराब हैं। गांव का कुआं पहले ही सूख चुका है। जो अन्य प्राकृतिक स्रोत थे वह सूखने की कगार पर हैं। इसके चलते लोगों को दैनिक कार्यों के लिए दो किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। इस बारे में लोग आईपीएच विभाग को कई बार अवगत करवा चुके हैं। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
लोगों का कहना है कि कई माह से गांव में पानी की समस्या चल रही है। विभाग को इसकी कोई भी चिंता नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पेयजल समस्या का जल्द हल नहीं किया तो वह सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। पंचायत प्रधान सुशील कुमार सहित ग्रामीण आशा देवी, संदीप कुमार, प्रेम चंद, अंतराम, रोशन लाल, गीता देवी ने कहा कि गांव में करीब 200 परिवारों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। नलों में पानी इतना कम आ रहा है कि घड़ा भरने के लिए एक से दो घंटे लग रहे हैं। लोगों को सबसे बड़ी समस्या शौचालयों में आने लगी है। ग्रामीणों ने शौचालय तो बनाए हैं लेकिन पानी की आपूर्ति न होने से लोग खुले में शौच करने के जिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
जल्द करेंगे निरीक्षण
आईपीएच विभाग कलोल में तैनात सहायक अभियंता सुरेश रणौत बताया कि समस्या के समाधान करने के लिए एक टीम गांव नध्यार में भेजी जा रही है। समस्या का निरीक्षण करके शीघ्र ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन