फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मुसीबत में हैं तो दबाएं लाल बटन, जल्द आएगी पुलिस

मुसीबत में हैं तो दबाएं लाल बटन, जल्द आएगी पुलिस

Thu, 05 Apr 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
मुसीबत में हैं तो दबाएं लाल बटन, जल्द आएगी पुलिस
बिलासपुर।
विज्ञापन

बिलासपुर आईटीआई में छात्राओं को पुलिस ने शक्ति बटन एप की जानकारी दी। छात्राओं को बताया कि इसका प्रयोग कैसे किया जाता है।
वीरवार को महिला थाना बिलासपुर की प्रभारी रिना ठुकराल ने छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए उक्त एप जारी किया है। इस एप को अपने मोबाइल फोन पर इंस्टॉल किया जाता है। इसमें एक वैकल्पिक नंबर भी सेव किया जाता है जो परिवार के सदस्य का हो सकता है। एप में एक लाल रंग का बटन होता है। आपात स्थिति में इसे दबाना होता है। इसका सीधा संदेश महिला, युवती के परिजनों और जिला के पुलिस कंट्रोल रूम के साथ शिमला स्थित कंट्रोल रूम में जाएगा। इसके बाद पुलिस महिला या युवती की सहायता के लिए पहुंच जाएगी। थाना प्रभारी ने कहा कि यह एप महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। उन्होंने छात्राओं से अपील की है कि इस एप के बारे में अपने आस पास की महिलाओं को भी जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed