{"_id":"5ac3bb2d4f1c1bc2618b5564","slug":"161522776877-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मपुखर-जुखाला सड़क बनेगी डबल लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्मपुखर-जुखाला सड़क बनेगी डबल लेन
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुखाला (बिलासपुर)। एनएचएआई शिमला-धर्मशाला फोरलेन के साथ ब्रह्मपुखर से मनाली वाया जुखाला सड़क का भी विस्तारीकरण करेगा, ताकि कुल्लू-मनाली जाने वाले लोगों को वाया एम्स होकर लंबे मार्ग से न जाना पड़े। अभी रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद इसके विस्तारीकरण का रास्ता साफ होगा।
शिमला-धर्मशाला फोरलेन कोठीपुरा में प्रस्तावित एम्स से होकर गुजरेगी। एनएचएआई (नहाई) ब्रह्मपुखर से मनाली के लिए वाया जुखाला सड़क का डबल लेन के रूप में विस्तारीकरण करेगा। ताकि मनाली जाने वाले वाहनों के लिए लंबा रास्ता न पड़े। अगर वाहन वाया बिलासपुर होकर मनाली, मंडी के लिए निकलेंगे तो उन्हें कम से कम 20 किलोमीटर अतिरिक्त रास्ता तय करना होगा। जबकि मनाली के लिए वाया जुखाला नजदीक पड़ता है। इस कारण पर्यटक व अन्य इस सड़क से गुजरते हैं। इसी के चलते नहाई ने इसे डबल लेन के रूप में विकसित करने का फैसला लिया है। रिपोर्ट आने के बाद तय होगा कि विस्तारीकरण को लेकर क्या बदलाव किया जाएगा। सड़क की चौड़ाई, पुराने पुलों को बदलना होगा। सूत्र बताते हैं कि एनएचएआई ने इस सड़क को अपने अधीन ले लिया है। अब इसके विस्तारीकरण से लेकर रखरखाव का जिम्मा नहाई का ही होगा।
इस बारे में एनएचएआई शिमला-धर्मशाला फोरलेन के परियोजना निदेशक वाईए राउत ने बताया कि ब्रह्मपुखर से वाया जुखाला-मनाली सड़क का डबल लेन के रूप में विस्तारीकरण होगा, ताकि मनाली के लिए यह शॉर्टकट मार्ग हो। विस्तारीकरण का कार्य कन्सनलेट की रिपोर्ट आने के बाद होगा। शिमला-धर्मशाला फोरलेन कोठीपुरा में प्रस्तावित एम्स से होकर गुजरेगा।