फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नड्डा के गृह जिला को नहीं मिला मंत्री पद

नड्डा के गृह जिला को नहीं मिला मंत्री पद

Wed, 27 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
नड्डा के गृह जिला को नहीं मिला मंत्री पद
- फोटो : amarujala
बिलासपुर। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के गृह जिले बिलासपुर से किसी भी विधायक को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिल पाया। हालांकि कुछ दिन पहले तक नड्डा को सीएम की दौड़ में माना जा रहा था। हालांकि जिले के दो विधायक घुमारवीं से राजेंद्र गर्ग और सदर से सुभाष ठाकुर को नड्डा का करीबी माना जाता है। नड्डा के करीबी होने के कारण राजेंद्र गर्ग को मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता था। लेकिन अब उम्मीदों पर पानी फिर गया है। अब जिला के लोगों की उम्मीद सीपीएस पद पर टीकी है।
विज्ञापन

गौर रहे कि जिला में चार विस सीटें हैं। इनमें से तीन पर भाजपा का कब्जा है। घुमारवीं, सदर और झंडूता विस क्षेत्र से भाजपा के विधायक जीते हैं। श्रीनयनादेवी विस क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता रणधीर शर्मा को हार का सामना करना पड़ा है। अगर रणधीर शर्मा को जीत जाते तो उनका मंत्री पद पक्का था। क्योंकि चुनाव प्रचार के दौरान बड़े नेता इस बात की घोषणा कर चुके थे। इसके अलावा राजेंद्र गर्ग को सबसे बड़ी जीत मिली है। केंद्रीय मंत्री नड्डा के करीबी माने जाते हैं और संगठन में भी उनकी पकड़ अच्छी है। ऐसे में माना जा रहा था कि नड्डा अपने जिले से अगर किसी को मंत्री पद दिलाते हैं तो राजेंद्र गर्ग सबसे आगे होंगे। जिले से किसी भी विधायक के मंत्री नहीं बनने से मायूसी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed