फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   दो दिनों में तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे नयना देवी

दो दिनों में तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे नयना देवी

Sun, 30 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
दो दिनों में तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे नयना देवी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नयना देवी (बिलासपुर)।
श्रावण अष्टमी मेले के सातवें दिन मां नयना देवी के दर्शनों को जन सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार को लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने मां के दर शीश नवाया। शनिवार को भी करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने मां के दर पर माथा टेका। दो दिन में तीन लाख श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने से प्रशासन व मंदिर न्यास हैरान रह गया। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने भारी भीड़ को देखते हुए कोलावाला टोबा के पास ही श्रद्धालुओं को रोक दिया था। जबकि 100 से 150 के समूहों में श्रद्धालुओं को मां के दर पर माथा टेकने भेजा जा रहा था।
दो दिनों में उमड़ी भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर परिसर से लेकर नया बस अड्डा तक 14 बैरिकेट्स लगाए गए थे। ताकि भगदड़ न मच जा सके।
रविवार सुबह से ही श्री नयनादेवी क्षेत्र में धुंध छाई रही और दोपहर बाद भारी बारिश होने पर भी श्रद्धालुओं के जोश में कोई कमी नहीं आई। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस व स्वयंसेवी संस्थाओं के कर्मियों ने श्रद्धालुओं को लाइनों में नयना देवी मां के दर्शन करवाए।
विज्ञापन

उपायुक्त बिलासपुर एवं अध्यक्ष मंदिर न्यास श्री नयनादेवी ऋग्वेद ठाकुर और पुलिस अधीक्षक राहुल नाथ ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि घवांडल पार्किंग में निर्धारित से अधिक राशि दोपहिया और अन्य गाड़ियों से वसूला जाना न्यायसंगत नहीं है। इस संदर्भ में शिकयत मिलने पर एडीएम एवं मेला अधिकारी विनय कुमार और एसडीएम स्वारघाट चेत सिंह मौके पर गए। उन्होंने ठेकेदार को सख्त हिदायत दी है कि अगर उन्होंने वाहन पार्किंग के लिए निर्धारित की गई राशि से अधिक वसूली की तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एडीएम ने बताया कि घवांडल में निर्धारित रेट के साइन बोर्ड पार्किंग के आसपास लगा दिए गए हैं।

मंदिर अधिकारी मदन चंदेल ने बताया कि श्रावण अष्टमी मेले के छठे दिन मंदिर न्यास कर्मचारियों की गणना के अनुसार श्रद्धालुओं ने 23 लाख 61 हजार 507 रुपये नकद, 36 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना और 5 किलोग्राम चांदी दान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed