{"_id":"5d2226aa8ebc3e6cf035caf9","slug":"15625191841-bilaspur-news27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में मेडिकल स्टाफ कर्मी के साथ मारपीट पर संघ उग्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में मेडिकल स्टाफ कर्मी के साथ मारपीट पर संघ उग्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने गत रात्रि जिला अस्पताल में मरीज के साथ आए तीमारदार द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार व हाथापाई की कड़ी निंदा की है। संघ ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा है कि अगर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो संघ आंदोलन करेगा।
संघ के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर, महासचिव एवं फार्मासिस्ट संघ के अध्यक्ष राकेश चंदेल ने उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से मांग की है कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, जिसने ड्यूटी के दौरान कर्मचारी व अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया है। अगर दो दिन के भीतर आरोपी को उसके किए की सजा नहीं मिलती है तो संघ अगला कदम उठाने के लिए मजबूर होगा।
विज्ञापन
संघ का कहना है कि अस्पताल में रात्रि सेवा के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मी पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए, ताकि कर्मचारी अपनी ड्यूटी बिना किसी भय से कर सके।
विज्ञापन