{"_id":"5d18f5968ebc3e3ce5627105","slug":"15619168013-bilaspur-news134","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा घुमारवीं में चलाएगी सदस्यता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा घुमारवीं में चलाएगी सदस्यता अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत रविवार को घुमारवीं भाजपा मंडल ने मिलन पैलेस में बैठक का आयोजन किया। मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विधायक राजेंद्र गर्ग तथा जिला सदस्यता अभियान प्रभारी रामकुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में घुमारवीं चुनाव क्षेत्र से कम से कम सात हजार नए लोगों को पार्टी की सदस्यता से जोड़ने का निर्णय लिया गया। इसके लिए कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र के हर गांव तथा प्रत्येक घर तक पहुंचेंगे तथा नए सदस्यों को पार्टी की नीतियां बताएंगे। विधायक राजेंद्र गर्ग ने पार्टी की स्थापना से लेकर भाजपा को शिखर तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं के योगदान पर चर्चा की। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के लिए रीढ़ की हड्डी का काम करता है।
विज्ञापन
बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल में सांसद अनुराग ठाकुर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में वित्त एवं कारपोरेट राज्य मंत्री बनने तथा जगत प्रकाश नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। मंडल मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल रतवान ने बताया कि सदस्यता अभियान 6 जुलाई से 11 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है जिसके चलते आगामी मंडल की बैठक 6 जुलाई को मिलन पैलेस घुमारवीं में रखी गई है।
विज्ञापन
बैठक में जिला सदस्यता सह प्रभारी नवीन शर्मा, मंडल भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, महामंत्री सुरेश ठाकुर, जोरावर सिंह, जिला फेडरेशन अध्यक्ष महेंद्र पाल रतवान, भाजपा घुमारवीं मंडल सदस्यता प्रभारी अमरनाथ धीमान, जिला एससी मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण लाल, मंडल एससी मोर्चा अध्यक्ष धनीराम सौंखला, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषमा रनौत, रक्षा ठाकुर, गायत्री शर्मा, राजकुमारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज चंदेल, मंडल उपाध्यक्ष रमेश वर्मा और दिनेश ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।