{"_id":"5d179c878ebc3e3cb5446ac7","slug":"156182846720-bilaspur-news173","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानें किराये पर देकर खुद सड़कों पर कर रहे हैं कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानें किराये पर देकर खुद सड़कों पर कर रहे हैं कारोबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर। सब्जी मार्केट परिसर में सबसे ऊपर वाली मंजिल पर बनी दुकानों को दुकान मालिकों ने सबलेट कर खुद दुकानें नेशनल हाईवे पर लगा दी हैं लेकिन इसके बाद भी संबंधित विभाग और प्रशासन कोई कार्रवाई अमल में नहीं ला पाया है।
वहीं हाईवे किनारे दुकानें लगा कर बैठे कारोबारी हादसों को भी न्योता दे रहे हैं। जबकि आम लोगों को भी पैदल चलने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन इसके बाद भी नगर परिषद और जिला प्रशासन और मार्केट कमेटी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मार्केट कमेटी की दुकानें बेरोजगार लोगों को रोजगार चलाने के लिए किराये पर दी थी लेकिन उक्त लोगों ने दुकानें लेने के बाद उन्हें आगे सबलेट कर दिया। वहीं जिन लोगों को दुकानें सबलेट की गई हैं वह दुकानों को स्टोर के रूप में प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में उक्त मार्केट में जो तीन चार लोग कारोबार कर रहे हैं उनका कारोबार पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। वहीं बचे हुए कारोबारियों ने इस संबंध में उपायुक्त बिलासपुर को भी एक पत्र लिख कर कहा है कि दुकानें सब लेट करने वालों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
इधर, इस संबंध में नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया ने बताया कि सड़कों पर कारोबार करने वालों के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। कहा कि हाईवे पर दुकानें सजा कर कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।