फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   फीस भरने के बाद भी युवाओं को नहीं मिले रोलनंबर

फीस भरने के बाद भी युवाओं को नहीं मिले रोलनंबर

Sat, 29 Jun 2019 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
फीस भरने के बाद भी युवाओं को नहीं मिले रोलनंबर

विज्ञापन

बिलासपुर। जिले में पुलिस विभाग में भर्ती होने की चाह पाल कर बैठे युवाओं को तगड़ा झटका लगा है। जिले के करीब 128 युवाओं को फीस भरने के बाद भी पुलिस विभाग की ओर से रोलनंबर जारी नहीं किया गया है। हालांकि युवाओं का दावा है कि उन्होंने फीस भरी है जिसकी बाकायदा रसीद भी उनके पास है लेकिन पुलिस विभाग की ओर से मिल रही जानकारी के अनुसार उनके रोलनंबर यह कह कर जारी नहीं किए गए हैं कि उन्होंने फीस नहीं भरी है।
उल्लेखनीय है कि जिले में पुलिस की भर्ती तीन जुलाई से बिलासपुर में होने जा रही है। जिले में पुलिस के 59 पद भरे जाने हैं जिसके लिए सैकड़ों युवाओं ने आवेदन कर रखा था। उम्मीदवारों में ज्योति और वर्षा ने बताया कि उन्होंने फीस भरी है जिसकी ट्रांजेक्शन आईडी भी उनके पास है लेकिन इसके बाद भी उन्हें रोलनंबर जारी नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार के करीब 128 युवाओं के रोलनंबर जारी नहीं हुए हैं।
ऐसे में बड़ा सवाल बना हुआ है कि जब उम्मीदवारों की फीस जमा हो चुकी है तो फिर उन्हें रोलनंबर क्यों जारी नहीं किए गए? बैंक से फीस पुलिस विभाग को ट्रांसफर हो चुकी है लेकिन इसके बाद भी युवाओं की कोई सुनने को तैयार नहीं है। इस कारण जिले में करीब 128 युवाओं का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। एसएसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने कहा है इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। जो भी वहां से आदेश आएंगे उस पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed