फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सुंदर शौचालय के स्वामित्व की भावना को बढ़ाने के लिए करने होंगे प्रयास: राजेश्वर

सुंदर शौचालय के स्वामित्व की भावना को बढ़ाने के लिए करने होंगे प्रयास: राजेश्वर

Sat, 29 Jun 2019 10:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
सुंदर शौचालय के स्वामित्व की भावना को बढ़ाने के लिए करने होंगे प्रयास: राजेश्वर

विज्ञापन

बिलासपुर। उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने कहा कि स्वच्छ समाज से ही स्वस्थ समाज की परिकल्पना संभव है। स्वच्छता अनिवार्य के अतिरिक्त एक आदत के रूप में भी विकसित होनी चाहिए। उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आयोजित 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलाए गए स्वच्छ, सुंदर शौचालय अभियान के अंतर्गत विजयी उत्तम गृह स्वामियों व ग्राम पंचायत प्रधानों को जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित करने के दौरान यह बात कही।
उन्होंने कहा कि आपके सहयोग से किए जा रहे स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय कार्यों से प्रेरित होकर अन्य ग्रामीण भी इस कार्य की ओर आकर्षित होंगे। इसके लिए उन्हें जागरूक, प्रोत्साहित व सुंदर शौचालय के स्वामित्व की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से भी प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वे कूड़े कचरे को निष्पादन के लिए निर्धारित स्थल पर संग्रहित करें। घर व आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में सहयोग करें ताकि पर्यावरण संरक्षण संभव हो सके।
विज्ञापन

कहा कि यह गौरव का विषय है कि इस अभियान के अंतर्गत 20 लाभार्थियों को जिला बिलासपुर द्वारा चयनित किया गया जिसमें से 5 लाभार्थियों को स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छे कार्य के लिए विज्ञान भवन नई दिल्ली में भारत सरकार द्वारा 24 जून 2019 को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उपनिदेशक एवं जिला परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण संजीत सिंह ने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत मंत्रालय द्वारा पूरे देश में स्वच्छ, सुंदर शौचालय अभियान चलाया गया। बिलासपुर में भी इस अभियान के दौरान पूरे माह में सभी परिवारों को अपने शौचालय की पेंटिंग करवाकर सुंदर बनाने के लिए जागरूक किया गया।
बॉक्स नम्बर 1.
ये प्रधान हुए सम्मानित
इस अवसर पर स्वच्छ, सुंदर शौचालय अभियान के तहत सम्मानित किए गए ग्राम पंचायत प्रधानों में सदर विधानसभा क्षेत्र से ग्राम पंचायत बामटा प्रधान सीमा चन्देल, सेऊ की प्रधान अंजू देवी, मल्यावर प्रधान मधु पाल, रोहल प्रधान सपना देवी तथा टाली प्रधान रूप लाल शामिल हैं।

इनसेट...
10 उत्तम गृह स्वामियों को किया सम्मनित
इस अभियान के अंतर्गत 10 उत्तम गृह स्वामियों को भी सम्मानित किया गया जिसमें सदर खंड के छकोह पंचायत से दीप चंद, बैरी रजादिंया से संजय शर्मा, घुमारवीं खंड के सेऊ पंचायत से रविंद्र कुमार, बकरोहा पंचायत से कांता देवी, झंडूता खंड के बलोह पंचायत के राजेश कुमार, ग्राम पंचायत मलांगण से ज्ञान चंद तथा श्री नयना देवी जी खंड की ग्राम पंचायत टाली के कृष्ण लाल, टाली के ही कृष्ण लाल को उपायुक्त राजेश्वर गोयल द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed