{"_id":"5d1650a58ebc3e3c9369e2ec","slug":"1561743504513-bilaspur-news72","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-13 सिंगल में ओम ने रितेश और मोनिका ने पारुल को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-13 सिंगल में ओम ने रितेश और मोनिका ने पारुल को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर। राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता ओपन में भाग लेने के लिए बिलासपुर जिले से विभिन्न आयु वर्गों की टीमों के चयन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। कहलूर स्पोर्ट्स कांपलेक्स के इंडोर स्टेडियम में पहले दिन अंडर-13 और अंडर-15 वर्ग के खिलाड़ियों ब्वॉयज एंड गर्ल्स के ट्रायल हुए। जिले के विभिन्न भागों से पहुंचे खिलाड़ियों ने ट्रायल के दौरान आयोजित मैचों में खूब उत्साह दिखाते हुए पसीना बहाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव विभोर शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय ओपन टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए बिलासपुर से अंडर-13, 15, 17 व 19 के साथ ही सीनियर खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया 30 जून तक जारी रहेगी। पहले दिन अंडर-13 व अंडर-15 वर्ग के खिलाड़ियों के चयन के लिए मैच आयोजित किए गए। अंडर-13 ब्वॉयज सिंगल में ओम ने रितेश, कनव ने कर्णवीर, अनय ने अभिउदय और आर्य ने वरुण को 2 सीधे सेटों में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
अंडर-13 गर्ल्स सिंगल में मोनिका ने पारुल को 2-1 तथा साक्षी ने पावनी को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, अंडर-15 गर्ल्स सिंगल में स्मृति ने पारुल और प्रतिष्ठा ने सौम्या को 2-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। फाइनल में स्मृति ने प्रतिष्ठा को 2 सीधे सेटों में पराजित किया।