{"_id":"5d13a8e58ebc3e3cf053276a","slug":"156156949111-bilaspur-news72","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिकता के आधार पर पूरे करें राजस्व संबंधित मामले : राजेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिकता के आधार पर पूरे करें राजस्व संबंधित मामले : राजेश्वर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर। उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने कहा कि राजस्व अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्रीय स्तर पर लंबित इंतकाल, निशानदेही, तकसीम व अन्य राजस्व कार्यों को समयबद्ध निपटाना सुनिश्चित बनाएं। उपायुक्त बचत भवन में जिला के समस्त एसडीएम तथा राजस्व अधिकारियों की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
कहा कि राजस्व अधिकारियों को कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना चाहिए ताकि लोगों को त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि इससे जहां उनकी कार्यकुशलता बढ़ेगी वहीं कार्यप्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को वसूली मामलों में तेजी लाने, जमाबंदी, सीमांकन, इंतकाल आदि मामलों को समयबद्ध निपटाने के भी निर्देश दिए।
इस मौके पर विभिन्न राजस्व मामलों को तेजी से निपटाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने समस्त राजस्व अधिकारियों से कहा कि लंबित पड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं।
विज्ञापन
उपायुक्त ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि इस योजना का लोगों तक पहुंचाने के लिए पंचायत स्तर पर अधिकारी जागरूकता शिविरों का आयोजन कर लाभ पात्र व्यक्तियों को लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि इस योजना में पात्रता का निर्धारण 1 फरवरी 2019 के आधार पर जिनके नाम पर जमीन है उन्हें ही इस योजना का लाभ आगामी पांच वर्षों तक मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र किसान संबंधित ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक व पटवारी से अपना आवेदन पत्र सत्यापित करवाकर ग्राम पंचायत के कार्यालय या खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
इस अवसर पर एडीएम विनय कुमार, एसडीएम सदर प्रियंका वर्मा, एसडीएम घुमारवीं शशीपाल शर्मा, एसडीएम स्वारघाट अनिल चौहान, एसडीएम झंडूता विकास शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी देवी राम के अतिरिक्त तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।