{"_id":"5ce58db6bdec22074363928c","slug":"155854794517-bilaspur-news26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी मतगणना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
बिलासपुर। लोकसभा चुनावों के अंतिम पड़ाव मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। करीब डेढ़ से दो घंटे बाद रुझान आना भी शुरू हो जाएंगे, बिलासपुर में लाउड स्पीकर के माध्यम से ही केंद्र के बाहर खड़े लोगों को सूचित भी किया जाएगा।
बिलासपुर कॉलेज में मतगणना के लिए हर विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग चार कमरे तैयार किए गए हैं। हर कमरे में 10 टेबल लगाए गए हैं जहां पर सहायक निर्वाचन अधिकारियों की निगरानी में मशीनों को खोला जाएगा और वोटों की गिनती की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए मतगणना कक्ष में 10-10 टेबल स्थापित किए गए हैं तथा 10 गणना सुपरवाइजर, 10 गणना एजेंट तथा 13 माइक्रो ऑबजर्बर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना का कार्य पूर्ण करेंगे।
विज्ञापन
उम्मीदवारों के समर्थकों को खड़े होने के लिए कॉलेज के बड़े मैदान में प्रबंध किया गया है। किसी तरह का उपद्रव वहां पर कार्यकर्ता न मचाए इसके लिए भारी पुलिस बल भी वहां पर तैनात किया जाएगा। यहां पर उन्हें लाउड स्पीकरों के माध्यम से हर राउंड के बारे में सूचित किया जाएगा। प्रशासन ने भी लगभग अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना से एक दिन पहले पूरा दिन भर अधिकारियों का कॉलेज आना व जाना लगा रहा। जबकि ईवीएम व वीवीपैट की सुरक्षा तथा 23 मई को होने वाली मतगणना के लिए लगभग 200 से भी अधिक सुरक्षा बलों के जवानों की तैनाती भी चुनाव आयोग की ओर से की गई है।
विज्ञापन
उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया ने बताया कि मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शांति पूर्वक तरीके से मतगणना संपन्न हो जाए इसके लिए सुरक्षा बल तैनात किया गया है। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।