फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जनहित के कार्य शीघ्र निपटाएं पंचायती राज अधिकारी : भाटिया

जनहित के कार्य शीघ्र निपटाएं पंचायती राज अधिकारी : भाटिया

Wed, 12 Dec 2018 10:51 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
जनहित के कार्य शीघ्र निपटाएं पंचायती राज अधिकारी : भाटिया
जनहित के कार्य शीघ्र निपटाएं पंचायती राज अधिकारी : भाटिया
विज्ञापन

उपायुक्त की अध्यक्षता में सिविल प्रशासनिक की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जनहित में आ रही समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे ताकि किसी भी स्तर पर किसी भी नागरिक को असुविधा का सामना न करना पड़े। यह बात उपायुक्त विवेक भाटिया ने सिविल प्रशासनिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
बैठक में वरिष्ठ नागरिक, व्यापार मंडल और जिला उद्योग संघ के अतिरिक्त पंचायत राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर लगभग 22 मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई जिस पर उपायुक्त ने आश्वासन दिलाया कि जो भी कार्य प्रशासन स्तर पर संभव होंगे उन्हें शीघ्र ही अमलीजामा पहनाया जाएगा तथा शेष कार्यों को समाधान के लिए उच्च स्तर पर सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारियों से कहा कि जनहित में जो भी कार्य उनके क्षेत्राधिकार में आते हैं। वह उन कार्यों को शीघ्र हल करना संभव बनाएं ताकि लोगों को आ रही समस्याओं से निजात मिले सके। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि वह वरिष्ठ नागरिकों के लिए पर्ची बनाने के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था करें तथा चिकित्सक भी प्राथमिकता के आधार पर वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि मार्केट में जनहित के लिए यातायात की बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए वाहनों की आवाजाही के लिए समयसारिणी निर्धारित की जाएगी। लोगों को लावारिस पशुओं से निजात दिलाने के लिए ईकोशैड बनाने के प्रयास किए जाएंगे जिसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी विभाग से संबंधित जनहित के मुद्दे बैठक में लाए गए हैं उन पर शीघ्र कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, एडीएम श्रवण मांटा, एसडीएम सदर प्रियंका वर्मा, सहायक आयुक्त पूजा चौहान, सिद्धार्थ आचार्य, डीएफओ सरोज भाई पटेल, सीएमओ डॉ. वीके चौधरी, पीओ डीआरडीए संजीत सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष अमरजीत बंगा, नगर परिषद अध्यक्ष सोमा देवी के अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिक संघ प्रधान एलआर शर्मा व अन्य अधिकारी तथा गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed