{"_id":"5bfc30cbbdec22413e057cf9","slug":"151543254219-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार-टटोह डिस्पेंसरी में एक साल से नहीं हुई टीकों की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार-टटोह डिस्पेंसरी में एक साल से नहीं हुई टीकों की सप्लाई
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। पशुपालन विभाग की लापरवाही के कारण धार-टटोह में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह हैं कि विभाग की डिस्पेंसरी खुले यहां डेढ़ वर्ष बीत चुका है लेकिन विभाग ने इसके लिए टीकों की सप्लाई अभी तक नहीं दी है जिस कारण लोगों को अपने पशुओं के लिए इंजेक्शन दूसरी डिस्पेंसरी से मंगवाने पड़ते हैं।
इलाके में इस डिस्पेंसरी के अंतर्गत लगभग पांच गांव की हजारों की आबादी आती है। साथ ही धार गोसदन की 300 गायें भी इसी के तहत आती हैं, अगर इलाके में किसी गाय या भैंस को इंजेक्शन लगाना हो तो उन्हें 3 से 8 किलोमीटर की दूरी तय कर सोलग डिस्पेंसरी से इंजेक्शन लाना पड़ता है।
इस परेशानी से निजात पाने के लिए पंचायत प्रधान निशा ठाकुर और उपप्रधान दलेल सिंह एवं वार्ड मेंबर रविंद्र ने विभाग के आला अधिकारियों को इस बारे में ज्ञापन देकर भी सूचित किया था लेकिन विभागीय अधिकारी सुनी-अनसुनी कर लोगों की समस्या का कोई समाधान नहीं कर रहे हैं। प्रधान निशा ठाकुर का कहना है कि विभाग को जल्द ही इस समस्या का समाधान करना चाहिए ताकि लोगों की परेशानी दूर हो।
विज्ञापन
पशुपालन विभाग बिलासपुर में अतिरिक्त निदेशक विनोद कूंदी का कहना है कि समस्या को लेकर विभाग कार्रवाई कर रहा है। जल्द ही यहां पर इंजेक्शन पहुंचना शुरू हो जाएंगे, जिससे लोगों की समस्या हल हो जाएगी।