{"_id":"5bf1a554bdec2269c236675c","slug":"151542563156-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर तलाई टीम ने दसलेहड़ा को हराकर मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर तलाई टीम ने दसलेहड़ा को हराकर मैच जीता
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई (बिलासपुर)। प्रयासरत फाउंडेशन खमेड़ा कलां के सौजन्य से तांवड़ी-झबोला पंचायत ग्राउंड में दीपावली के उपलक्ष्य में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ पूर्व नगर पंचायत तलाई अध्यक्ष पवन कौशल ने किया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलते हुए अनुशासन बनाए रखने के बात कही। इन्होंने प्रयासरत फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की भी सराहना की। प्रतियोगिता का पहला मैच दसलेहड़ा और जूनियर तलाई के मध्य 15 ओवरों का खेला गया। दसलेहड़ा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 12 ओवरों में 78 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जूनियर तलाई टीम ने 12 ओवरों में 79 रन 8 विकेट खोकर पहले मैच में विजय हासिल कर अगले राउंड के लिए प्रतियोगिता में जगह बनाई।
क्रिकेट प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का फाइनल जीतने पर विजेता टीम को 21 हजार नकद राशि व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 11 हजार राशि मिलेगी। फाइनल मैच 2 दिसंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर अमन कुमार, नरेश ठाकुर, अब्दुल खलिक, संजीव कुमार, अनूप, सूरम सिंह, मनोज कुमार व अर्पित इत्यादि उपस्थित रहे।