{"_id":"5afb0def4f1c1be8408b574e","slug":"151526402543-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी सीमेंट ढुलाई का भाड़ा बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी सीमेंट ढुलाई का भाड़ा बढ़ाने की मांग
Updated Tue, 15 May 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
बरमाणा ट्रक यूनयिन के पदाधिकारी सीएम जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को किराया बढ़ने पर अभार प्रकट कंते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)।
सिविल सप्लाई के सीमेंट ढुलान भाड़ा वृद्धि के लिए बीडीटीएस कार्यकारिणी का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मिला। प्रतिनिधिमंडल दी बिलासपुर ट्रक ऑपरेटर सहकारी परिवहन समिति बरमाणा के प्रधान रमेश ठाकुर और महासचिव कुलदीप गौतम की अध्यक्षता में मिला। इसमें उन्होंने मांग की कि अगर समय पर सरकारी सीमेंट की गाड़ियां अनलोड हों तो इससे समय पर सरकारी सीमेंट विभागों के पास पहुंच सकेगा।
एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन बरमाणा सभा द्वारा सिविल सप्लाई विभाग के माध्यम से विभिन्न विभागों को एसीसी फैक्ट्री से सीमेंट ढुलाई का कार्य करती आ रही है। सभा कार्यकारिणी ने जयराम सरकार से माल भाड़ा बढ़ाने की मांग की है। सिविल सप्लाई विभाग की ओेर से सरकारी सीमेंट भाड़ा दर वर्ष 2013 में तय हुई थी जिसमें 8.35 रुपये एक किलोमीटर प्रति एक क्विंटल के हिसाब से सरकारी रेट प्रदेश में तय हुए थे। लेकिन एग्रीमेंट के मुताबिक डीजल वृद्धि के साथ रेट दोबारा से नहीं बढ़ पाए हैं। इससे हजारों ट्रक ऑपरेटरों को सरकारी सीमेंट ढुलान कार्य में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ज्ञापन में ट्रक ऑपरेटरों की अन्य समस्याओं के बारे में भी अवगत करवाते हुए बताया गया कि सरकारी विभागों में सीमेंट अनलोडिंग करने के लिए लेबर की भी कमी रहती है। इसके चलते सरकारी विभागों में बड़ी मुश्किल से एक या दो ही गाड़ियां एक दिन में खाली हो पाती हैं। ट्रक ऑपरेटरों ने सीमेंट अनलोडिंग के लिए प्राइवेट लेबर से सीमेंट की गाड़ी खाली करवाने का अनुरोध किया है।
जबकि, सीमेंट अनलोडिंग के समय सरकारी लेबर द्वारा निर्धारित रेट से ज्यादा वसूला जाता है। सभा के प्रधान रमेश ने बताया अगर समय पर सीमेंट की सरकारी विभागों में अनलोडिंग रहेगी तो आसानी से हर ट्रक ऑपरेटर ढुलान कार्य कर सकता है और सरकारी विभागों में अगर उपरोक्त समस्याएं हल हो जाती हैं तो सरकारी कार्यों में समय पर सीमेंट पहुंचने से सरकारी योजनाओं के कार्यों में तेजी रहेगी। मुख्यमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सिविल सप्लाई सीमेंट भाड़ा रेटों को शीघ्र ही दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ उपप्रधान चंदू राम ठाकुर, महासचिव कुलदीप गौतम, सभा चेयरमैन पवन कौशल, कोषाध्यक्ष राजेश ठाकुर, उपप्रधान प्रदीप ठाकुर, मुख्य सलाहकार जय सिंह ठाकुर, पूर्व महासचिव एवं सदस्य रजनीश ठाकुर, सलाहकार संतोष कुमार, प्रवक्ता कमल किशोर, मुख्य संरक्षक सुरेश चौधरी, ज्वाइंट सचिव विनय कुमार वर्मा, कार्यालय सचिव प्रेमलाल ठाकुर, स्वदेश ठाकुर, विपिन बिहारी, यशपाल शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।