{"_id":"5a1c26994f1c1b79548c00b5","slug":"151511794329-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फराटा दौड़ में ग्वालमुठानी की तमन्ना रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फराटा दौड़ में ग्वालमुठानी की तमन्ना रही अव्वल
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमरपुर में दिव्यांग बच्चों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में खंड घुमारवीं-2 के तहत 92 प्राथमिक, मिडल, उच्च स्कूलों और 37 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के 43 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया।
कार्यक्रम प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि दौड़ें, बाउची, गोला फेंक प्रतियोगिताएं करवाई गईं। जिन खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ है वे पहली दिसंबर को जुखाला में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
छात्रा वर्ग की 100 फर्राटा दौड़ में 6 से 10 वर्ग की आयु में तमन्ना ग्वालमुठानी पहले और पूजा अमरपुर दूसरे स्थान पर रही। 11 से 15 वर्ष वर्ग में अंजना ग्वालमुठानी पहले और ज्योति भगेड़ दूसरे स्थान पर रही। 15 से 18 आयु वर्ग में संजना ग्वालमुठानी प्रथम और रक्षा देवी हवाण द्वितीय स्थान पर रही। छात्र वर्ग में 6 से 9 वर्ष में सूरज ग्वालमुठानी प्रथम और सचिन ग्वालमुठानी दूसरे स्थान पर रहा। 10 से 12 वर्ष की आयु में सचिन अमरपुर प्रथम और सूरज कुमार ग्वालमुठानी दूसरे स्थान पर रहा। 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग में सुमित ग्वालमुठानी पहले और सौरव ग्वालमुठानी दूसरे स्थान पर रहा। गोला फेंक में 11 से 15 आयु वर्ग में भगेड़ का मदन पहले, ग्वालमुठानी का अनीश कुमार दूसरे और ऋषिकेश का संगम तीसरे स्थान पर रहा। बाउची खेल में 11 से 16 छात्र वर्ग में ग्वालमुठानी की टीम प्रथम और छात्रा वर्ग में 7 से 10 आयु वर्ग में अमरपुर की टीम प्रथम रही। 11 से 16 आयु वर्ग में ग्वालमुठानी की टीम प्रथम रही। विजेता खिलाड़ी का चयन जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस मौके पर अमरनाथ, संजीव कुमार, कुसुम लत्ता, राज कुमार, विजय, मनीष सहित अन्य उपस्थित रहे।