फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सदर से बंबर ठाकुर ने भरा नामांकन

सदर से बंबर ठाकुर ने भरा नामांकन

Tue, 24 Oct 2017 12:07 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
सदर से बंबर ठाकुर ने भरा नामांकन
- फोटो : SELF
बिलासपुर। सदर से कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक बंबर ठाकुर ने सोमवार को अपना नामांकन भरा। विधायक दोपहर बाद करीब 1.45 बजे नामांकन भरने एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इससे पहले सैकड़ों समर्थकों ने शहर के वांमट में रैली निकाली। जो कॉलेज चौक, मुख्य बाजार और चंपा पार्क से होते हुए डियारा स्थित नगर परिषद के मैदान में पहुंची। जहां एक जनसभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इससे पहले विधायक बंदर ठाकुर करीब 1.45 बजे चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद वह सीधे डियार सेक्टर स्थित नगर परिषद के मैदान पहुंचे। जहां पहले ही सैकड़ों लोग पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन


लोगों को संबोधित करते विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान बिलासपुर में अथाह विकास हुआ है। पांच सालों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा जब वन मंत्री थे तो वह सदर क्षेत्र को छोड़कर चले गए। क्षेत्र में विकास के लिए वन विभाग से कोई एनओसी तक नहीं दिला सके। सदर क्षेत्र में कांग्रेस सरकार ने तेजी के साथ विकास कार्य करवाए। जो कार्य वन विभाग की एनओसी के कारण रुके पड़े थे उन्हें पूरा किया गया। लोगों को सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई गईं। उन्होंने लोगों से अपील की कि विकास के लिए कांग्रेस को वोट दें ताकि बिलासपुर का विकास आगे भी इसी प्रकार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed