फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   15 Khair trees were illegally cut in the forest, causing a loss of more than four lakh rupees.

Bilaspur News: जंगल में अवैध रूप से काटे 15 खैर के पेड़, चार लाख से ज्यादा का नुकसान

Mon, 17 Nov 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 17 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
15 Khair trees were illegally cut in the forest, causing a loss of more than four lakh rupees.
बरियांस जंगल में हुए खैर कटान के बाद निरीक्षण के लिए पहुंचे वन विभाग के अधिकारी। संवाद
पंचायत प्रधान के पति सहित पांच पर बरमाणा थाना में मामला दर्ज
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों ने किया मौके का निरीक्षण, मुख्य आरोपी से की पूछताछ
लोग बोले- दो स्थानीय मौतों के दौरान दाह-संस्कार के लिए काटी है लकड़ी


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में जंगल माफिया एक बार फिर सक्रिय हो उठा है। सदर वन परिक्षेत्र के कुड्डी-बरयांस क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध खैर कटान का मामला सामने आया है। वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने पंचायत प्रधान के पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर सदर नरेंद्र सिंह दयाल को वन खंड अधिकारी ने सूचना दी कि डीपीएफ बरियांस के कुड्डी जंगल में खैर के पेड़ काटे गए हैं। वन अधिकारी सुबह 9:00 बजे कंजरवेटर मृत्युंजय माधव के साथ टीम सहित मौके पर पहुंचे। निरीक्षण में पाया गया कि कुल 15 खैर के पेड़ अवैध रूप से काटे गए, जिनमें कुड्डी जंगल से 10 पेड़ जिनकी कीमत 2,42 लाख थी, डीपीएफ बरियांस से 5 पेड़ 1,59,411 की कीमत के काटे गए हैं। कुल मिलाकर 4,02,047 से अधिक का नुकसान आंका गया। विभाग ने मामले की प्रारंभिक पूछताछ मनोहर लाल गांव कुड्डी से की। उन्होंने स्वीकार किया कि उसने ये पेड़ काटे। बताया कि यह कटान ग्राम पंचायत कुड्डी की प्रधान के पति प्रेम लाल के कहने पर किया गया। मनोहर ने अपने साथियों के नाम भी बताए। इनमें रुलिया राम, रमेश, जय सिंह पर कटान के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार आरोपियों ने यह कटान दो स्थानीय मौतों के दौरान दाह-संस्कार के लिए लकड़ी की जरूरत बताकर किया, लेकिन जांच में आशंका जताई गई है कि खैर की इस कीमती लकड़ी को निजी ठेकेदारों को अवैध रूप से बेचा गया हो। बताते चलें कि कुड्डी बीट 10 वर्षीय खैर कटान कार्यक्रम के तहत निजी खैर कटान के लिए खुला हुआ है, जिसके चलते अधिकारियों को शक है कि इसी का फायदा उठाकर लकड़ी की अवैध निकासी की गई। रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर की शिकायत पर बरमाणा थाना में मामला दर्ज किया गया है। रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर नरेंद्र सिंह दयाल ने पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
मामले की शिकायत वन विभाग की ओर से मिली है। इसके आधार पर पंचायत प्रधान के पति सहित पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम वन विभाग के साथ मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। - मदन धीमान, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed